फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraud of 6.47 lakh by pretending to invest in Malaysian company

Fraud : मलयेशिया की कंपनी में निवेश का झांसा देकर 6.47 लाख की ठगी, पुलिस कहती है- बिहार में बैठे हैं शातिर

Mon, 27 Jun 2022 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 05:02 AM IST
सार

आरोपियों ने मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर कारोबारी को विश्वास में लिया। बड़ी रकम लगाने पर ठगी कर गायब हो गए। पुलिस की छानबीन में पता चला कि ठग मलेशिया नहीं, बल्कि बिहार में बैठे हैं।

विज्ञापन
Fraud of 6.47 lakh by pretending to invest in Malaysian company
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

मलयेशिया में निवेश के नाम पर कारोबारी से 6.47 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर कारोबारी को विश्वास में लिया। बड़ी रकम लगाने पर ठगी कर गायब हो गए। पुलिस की छानबीन में पता चला कि ठग मलेशिया नहीं, बल्कि बिहार में बैठे हैं। शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के अलावा बैंक खातों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लवकुश कुमार पांडेय (46) परिवार के साथ कांति नगर विस्तार में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। अक्तूबर 2021 में इनको एक जानकार के जरिये मलेशिया की एक कंपनी के बारे में पता चला। दावा किया गया था कि कंपनी हीरा, सोना, चांदी, लोहा और प्लास्टिक के स्टॉक में डील करती है। उसका एक दफ्तर मलेशिया व एक दफ्तर मुंबई भारत में है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने कंपनी के बारे में जानने का प्रयास किया तो उसके पास मलयेशिया के नंबर से व्हाट्सएप आया। चैट के जरिये लवकुश की विवियान से बातचीत हुई। उसने पीड़ित को अपनी फेस बुक आईडी दी। इसके बाद पीड़ित से एक लिंक को डाउनलोड करने के लिए कहा गया। लिंक डाउनलोड करने पर आरोपियों ने उसे बताया कि कंपनी में निवेश करने के आठ लेवल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में पीड़ित ने एक हजार रुपये लगाए तो उसे मोटा मुनाफा दिया गया। इसके बाद उसने 50 हजार रुपया निवेश करने पर भी मोटा मुनाफा दिया गया। लालच बढ़ने पर पीड़ित ने सीधे छह लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद कुछ दिन तो पीड़ित के खाते में मुनाफा आया, लेकिन बाद में बंद हो गया। 


मार्केट को पढ़ने और समझने वाला सॉफ्टवेयर होने का दावा भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए साइबर ठग हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लवकुश के साथ भी ऐसा ही किया गया। आरोपियों ने उसे बताया कि उनके पास ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो मार्केट को पढ़ता और समझता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed