{"_id":"615b2f768ebc3e298800e411","slug":"fourth-session-of-motivational-speaker-series-held-karnal-gave-tips-to-students-for-prepare-for-nda-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मोटिवेशनल स्पीकर श्रृंखला का चौथा सत्र आयोजित, कर्नल ने छात्रों को दिए एनडीए परीक्षा की तैयारी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मोटिवेशनल स्पीकर श्रृंखला का चौथा सत्र आयोजित, कर्नल ने छात्रों को दिए एनडीए परीक्षा की तैयारी के गुर
Mon, 04 Oct 2021 10:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:14 PM IST
सार
कर्नल राजेश गुप्ता ने छात्रों को सेना के अंदर जाने के बाद एक सैनिक को क्या करना पड़ता है, इसे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सैनिक का जीवन सबसे ज्यादा सफल होता है तो इसके लिए उसका अनुशासन सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार अपने क्षेत्र के सफल लोगों को दिल्ली के छात्रों से मिलवाती है, जिससे उनके अनुभवों से सीखकर छात्र स्वयं अपनी रुचि के क्षेत्र में जा सकें। इसी क्रम में आज कर्नल राजेश गुप्ता ने दिल्ली के छात्रों को सेना के जीवन के बारे में बताया और छात्रों को सेना में जाने के लिए एक बेहतरीन परीक्षा एनडीए के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
सेशन के बाद छात्रों ने कहा कि यह प्रयास बेहद सफल रहा और वे कर्नल की बातों को सुनकर बेहद रोमांचित अनुभव कर रहे हैं। अनेक छात्रों ने कहा कि वे स्वयं सेना में जाना चाहते हैं और कर्नल द्वारा प्राप्त सुझावों से उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कर्नल राजेश गुप्ता ने छात्रों को सेना के अंदर जाने के बाद एक सैनिक को क्या करना पड़ता है, इसे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सैनिक का जीवन सबसे ज्यादा सफल होता है तो इसके लिए उसका अनुशासन सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कभी सीखना बंद नहीं करना चाहिए और जीवन में जो भी मिले, जहां से भी मिले सीखते रहना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपुमख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार चाहती है कि उसके स्कूलों से निकलने वाला हर बच्चा देशभक्ति की भावना से भरपूर हो। जिससे वह अपने जीवन में चाहे जिस क्षेत्र में जाए, अपना और पूरे देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि देशभक्ति पाठ्यक्रम को लेकर बेहद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और इसे देखकर लगता है कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य बेहद सफल रहा है।