फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four puppies found dead in Mayur Vihar, charged with poisoning

मयूर विहार में चार पिल्ले मरे मिले, जहर देने का आरोप

Mon, 08 Feb 2021 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four puppies found dead in Mayur Vihar, charged with poisoning
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में चार पिल्ले संदिग्ध हालात में मरे मिले। इनमें से दो पॉकेट-4 के कूड़ाघर और दो अन्य ब्लॉक-17 के पार्क में पड़े मिले। पार्क में एक पिल्ला बीमार मिला। उसका दक्षिण दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

पशुप्रेमियों ने स्थानीय आरडब्ल्यूए के सचिव रोहित मल्होत्रा पर इन पिल्लों को सिक्योरिटी गार्ड देव कुमार की मदद से जहर दिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यहीं रहने वाले नीरज सोलन की शिकायत पर पिल्लों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पॉकेट-4 में रहने वाले निजी कंपनी के कर्मी भूमित्रा शर्मा (23) ने बताया कि उनका पूरा परिवार जानवरों से स्नेह करता है। सोसाइटी में कई पशुप्रेमियों ने जानवरों की मदद के लिए व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया हुआ है। पिल्ले करीब साढ़े तीन माह के थे। ब्लॉक-17 पार्क के पास रहने वाली दो युवतियों और अन्य पशुप्रेमियों ने जन्म के बाद से उनकी देखभाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इस मामले में उनकी रोहित मल्होत्रा से बहस भी हुई थी। तीन फरवरी को ब्लॉक-17 में रहने वाली युवतियों ने भूमित्रा को दो पिल्लों के मरने की सूचना दी। बाद में तलाशा तो दो अन्य कूड़ाघर में मरे मिले। भूमित्रा ने पीसीआर को खबर दी। उधर, बीमार मिले पिल्ले को ठीक होने पर भूमित्रा घर ले आए हैं और उसका नाम स्कारलेट रखा है।

इस संबंध में आरडब्ल्यूए के सचिव रोहित मल्होत्रा का कहना है कि उन पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। पूरी सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस जांच में पता लगा लेगी कि पिल्लों के साथ क्या हुआ। उन्होंने कहा कि जांच के लिए पुलिस सोसाइटी में आई तो मैं उसके साथ था।उन्होंने आशंका जताई कि सोसाइटी में कई पशुप्रेमी जानवरों को खाना खिलाते हैं। संभव है कि उसमें गड़बड़ हुई हो और पिल्ले मर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed