{"_id":"60e87b158ebc3e9e910c2851","slug":"four-crooks-of-gang-who-bought-more-than-1000-mobiles-stolen-from-arrested-ashram-news-noi5925362100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 1000 से ज्यादा मोबाइल खरीदने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के 1000 से ज्यादा मोबाइल खरीदने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने चोरी और लूट के मोबाइल खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव मदनपुर, फिरोजपुर झिरका हरियाणा निवासी जियाउद्दीन (24), गालिब नगर फिरोजाबाद यूपी निवासी मो. आलिम (25), गांव कुंदला जिला फिरोजाबाद निवासी शिव कुमार (27) और सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी अजय (23) के रूप में हुई। आरोपी दिल्ली और यूपी के बदमाशों से मोबाइल खरीदते थे। अब तक 1000 से ज्यादा मोबाइल खरीद चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से 70 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में हुई चोरी, सेंधमारी और झपटमारी की 34 वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपी चोरी के मोबाइल जम्मू और बांग्लादेश में बेचते थे।
डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली कैंट स्थित जियो मोबाइल शोरूम से 17 मई को 54 से ज्यादा चोरी हुए थे। स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी तारिफ को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल बरामद किए थे। तारिफ ने बताया कि जियाउद्दीन चोरी के मोबाइल खरीदता है और पिछले तीन माह में उसके बैंक खाते में फोन पे से करीब पांच लाख रुपये आए है। जांच में पता लगा कि आरोपी मो. आलिम ने उसके बैंक खाते में मुंबई और कोलकाता से पैसे भेजे हैं। मार्च तक करीब 30 लाख रुपये जमा किए हैं। स्पेशल स्टाफ की टीम ने बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को धौला कुंआ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी के मोबाइल की डील करने दिल्ली आए थे। शिव कुमार जियाउद्दीन को मोबाइल बेचता था। जियाउद्दीन और मो. आलिम, शिव कुमार से मोबाइल खरीदने दिल्ली आते थे। मो. आलिम चोरी के मोबाइल मुंबई निवासी हसम को बेचता था। हसम जम्मू और बांग्लादेश में बेचता था। आलिम ने हसम से कुल 30 लाख रुपये की रकम ली है। जियाउद्दीन फिरोजपुर झिरका में मोबाइल शॉप चलाता था।