फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Forest guard candidates will get a gift in the new year

नए साल में वन रक्षक अभ्यर्थियों को मिलेगा तोहफा

Sun, 19 Dec 2021 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Forest guard candidates will get a gift in the new year
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग की ओर से 211 वन रक्षक अभ्यर्थियों को नए साल का तोहफा मिलने जा रहा है। नए साल में उन सभी अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होगा जो बीते एक साल से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। विभाग की ओर से अगले दो महीने के भीतर वन रक्षक परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

दरअसल, इस साल की शुरुआत में विभाग की ओर से कुल 226 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें से चार फॉरेस्ट रेंजर, 11 वन्यजीव रक्षकों और 211 वन रक्षकों की भर्ती होनी थी। विभाग की ओर से वन रक्षकों को छोड़कर सभी पदों के लिए परिणाम जारी कर दिए गए थे। उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि लंबे समय से विभाग वन रक्षकों की कमी से जूझ रहा है। इस वजह से दिल्ली के चार मंडलों में कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए बीते दिनों वित्तीय विभाग ने वन विभाग के साथ बैठक कर परीक्षा का आयोजन करने वाली एजेंसी की बकाया राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। उम्मीद है कि अगले दो महीने में 211 वन रक्षकों का परिणाम जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रक्षकों की भर्ती के बाद विभाग को विभिन्न मंडलों में अतिक्रमण हटाने में मदद मिलेगी। साथ ही वन रक्षकों को वनों में तैनात किया जाएगा। इनकी वनों की रक्षा, वन क्षेत्र में अपराध को रोकना, विभाग द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले ऑपरेशन को कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed