{"_id":"6003cf328ebc3e33f467950f","slug":"five-prisoners-arrested-for-robbery-in-jewelery-showroom-four-still-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम में साढ़े तीन करोड़ की डकैती के मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, चार अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम में साढ़े तीन करोड़ की डकैती के मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, चार अभी भी फरार
Sun, 17 Jan 2021 11:16 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पीतमपुरा स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम से साढ़े तीन करोड़ के जेवरात की डकैती करने के मामले में पुलिस ने पांच बदमाश समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से करीब पौने दो करोड़ के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल होंडा सिटी कार और चोरी की मारुति कार बरामद की है। गिरफ्तार सभी बदमाशों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगरानी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी शंकर, रोहिणी निवासी सुरज, रिठाला निवासी सलीम, बवाना निवासी पिंटू शेख और शाहबाद दौलतपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है। जबकि खरीदारों की पहचान बवाना निवासी मिंटू शेख और रोहिणी सानू रहमान के रूप में हुई है। सूरज केएनकाटजू मार्ग थाने का घोषित बदमाश है। 14 जनवरी तड़के कार सवार छह-सात बदमाशों ने पीतमपुरा स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम पर धावा बोलकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने वहां मौजूद गार्ड विनय शुक्ला को बंधक बना लिया और उसे गोली मारने की धमकी भी दी। जांच में पुलिस को पता चला कि बदमाश शोरूम से 6.9 किलोग्राम के जेवरात की डकैती की है।
मौर्या एंक्लेव और जिले की स्पेशल स्टाफ की छह टीम बनाकर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सभी बदमाशों के पास से जेवरात मिले। पुलिस के मुताबिक करीब पौने दो करोड़ रुपये के जेवरात इनके पास से बरामद कर लिये गये हैं। इस वारदात में चार अन्य बदमाश शामिल हैं। जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एक महीने से कर रहे थे रेकी
बदमाशों ने पूछताछ में पता चला है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए एक माह से रेकी कर रहे थे। वारदात का मास्टर माइंड पिंटू शेख और सूरज है। दोनों ने वर्ष 2019 में इसी ज्वेलरी शोरूम में सेंधमारी की थी। जिसमें इन लोगों ने छह सौ ग्राम जेवरात की चोरी की थी। जिसको बेचने पर इन्हें काफी पैसे मिले थे। इस मामले में इनकी गिरफ्तारी हुई थी। जेल में पिंटू और सूरज ने साजिश रची कि इस बार फिर उस शोरूम में डकैती को अंजाम देंगे और इस बार काफी जेवरात चुराकर ले जाऐंगे। एक महीने के रेकी के दौरान पता चला कि शोरूम में नया गार्ड आया है। उसे कब्जे में कर वारदात को आसानी से अंजाम दे सकते हैं।
तीन मिनट में दिया वारदात को अंजाम, कार में ही किया बंटवारा
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी रिठाला पहुंचे। जहां एक सुनसान जगह पर कार को रोकी और फिर जेवरात का बंटवारा किया। बदमाशों ने बताया कि उनलोगों ने तीन मिनट में वारदात को अंजाम दिया।