फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire in Sanjay Colony's slums

संजय कॉलोनी की झुग्गियों में लगी आग

Mon, 08 Feb 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fire in Sanjay Colony's slums
नई दिल्ली। ओखला की संजय कॉलोनी स्थित झुग्गी बस्ती में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब पांच घंटे चली कवायद के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से 40 झुग्गियां, एक टेंपो जल गए। वहीं छह मवेशी भी जलकर मर गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। हादसे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार रात करीब 2:23 बजे संजय कॉलोनी, हरकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पीछे एक फैक्टरी और झुग्गी बस्ती में आग लगने की सूचना मिली। खबर मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 19 और गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक झुग्गियों में कपड़े की कतरनें रखी हुई थी। इसकी वजह से आग तेजी से फैली। पुलिस व दमकल कर्मियों ने पहले इलाके को खाली कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ। सुबह करीब 7:00 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में छह मवेशी जलकर मर गए। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed