फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fire in Mundka: After all, who is responsible...as always, blaming each other

मुंडका में मातम : आखिर कौन है जिम्मेदार...हमेशा की तरह एक-दूसरे पर मढ़ रहे हैं आरोप

Sun, 15 May 2022 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 05:19 AM IST
सार

हादसे के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? हादसे के बाद हमेशा की तरह सभी विभाग एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। दमकल विभाग का कहना है कि एमसीडी की सूचना के बाद ही इमारत में एनओसी देने की प्रक्रिया होती है। 

विज्ञापन
fire in Mundka: After all, who is responsible...as always, blaming each other
मुंडका में राहत बचाव कार्य की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंडका गांव में हुए अग्निकांड में अब तक 27 लोगों की जानें जा चुकी हैं और कई अभी भी लापता हैं। हादसे के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? हादसे के बाद हमेशा की तरह सभी विभाग एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। दमकल विभाग का कहना है कि एमसीडी की सूचना के बाद ही इमारत में एनओसी देने की प्रक्रिया होती है। 

विज्ञापन


चूंकि, बिल्डिंग को अवैध रूप से बनाया गया था, इसलिए वहां आग से बचाव के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। वहीं, छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि लाल डोरे में बनी इस इमारत में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए दिल्ली नगर निगम की ओर से कोई लाइसेंस भी जारी नहीं किया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसकी मिलीभगत से इमारत में इतने बड़े पैमाने पर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंडका गांव में मुख्य मार्ग पर मेट्रो स्टेशन के नीचे करीब 500 गज के प्लॉट पर इमारत का निर्माण किया गया है। इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा ने यहां बेसमेंट के अलावा अपर ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें बनाई हैं। इसके अलावा पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर निर्माण किया गया है। तीनों ही फ्लोर को सीसीटीवी कैमरे और वाईफाई राउटर असेंबल करने वाली कंपनी को किराए पर दिया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी मंजिल के आधे हिस्से पर इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा ने अपने रहने के लिए मकान बना रखा है। बिना नक्शे के बनी बिल्डिंग में ऊपर आने-जाने के लिए इमारत के पीछे की ओर दूसरी गली से करीब तीन फुट का एक पतली सी सीढ़िया बनी हुई हैं। इसके अलावा एक छोटी लिफ्ट भी लगी है। सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी के मालिक हरीश गोयल व वरुण गोयल ने पावर बैकअप के लिए पहली मंजिल की सीढ़ियों पर ही जेनरेटर रखा हुआ था। ऐसे में वहां से निकलने का रास्ता और भी तंग था। इमारत में एक समय में 150 से अधिक लोग काम करते थे।

इलाके में इस तरह की कई इमारतें
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि इमारत में दो सीढ़ियां बनी होती तो शायद हादसा इतना बड़ा नहीं होता। दूसरी सीढ़ियों का इस्तेमाल कर लोग वहां से निकल जाते। वहीं, स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि इलाके में इसी तरह की कई इमारतें हैं, जहां बिना किसी लाइसेंस और फायर एनओसी के व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही हैं। 150 से अधिक लोग काम करते थे  इमारत में एक समय में।


जो जहां था, वहीं फंस गया
पूरी इमारत को अवैध रूप से ही बनाया गया था, इसलिए बिल्डिंग के मालिक ने वहां आग से बचाव कोई उपाय भी नहीं किए थे। यहां तक ऊपर कि सभी मंजिलों पर सीढ़ियों के साथ लगे गेट भी छोटे-छोटे थे। आग लगी तो सीढ़ियों का रास्ता एकदम बंद हो गया, जो लोग जिस मंजिल पर थे, वहीं फंस गए। हादसे के समय अंदर धुआं भरा तो लोगों ने इमारत में गली की ओर लगे शीशों को तोड़ा और रस्सी, क्रेन, सीढ़ी की मदद से बाहर निकले। कुछ ने तो छलांग भी लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed