{"_id":"6098d0478ebc3e25fb1605a4","slug":"fire-breaks-out-at-a-private-pathology-lab-in-delhi-greater-kailash-fire-tenders-on-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : ग्रेटर कैलाश में एक पैथलैब में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : ग्रेटर कैलाश में एक पैथलैब में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर
Mon, 10 May 2021 11:48 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 11:48 AM IST
सार
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इलाके के एक निजी पैथलॉजी लैब में आग लगी है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। डॉ. पी भसीन पैथलैब में आग लगी है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Fire breaks out at a private pathology lab in Delhi's Greater Kailash, four fire tenders present at the spot
— ANI (@ANI) May 10, 2021
आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। काफी देर बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले चितरंजन पार्क इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई थी। पुलिस और दमकल विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घर के अंदर 75 वर्षीय बुजुर्ग और मानसिक रूप से बीमार 31 वर्षीय युवक फंसा था।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने पहले सामने वाले बैडरूम का दरवाजा तोड़कर 75 वर्षीय सोमीर को बचा लिया। इसके बाद घर अंदर एक कमरे में फंसे बेटे अग्निभा को बचाया गया। अग्निभा धुंए की चपेट में आ गया। फौरन उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। समय पर बचाव होने की वजह से पिता-पुत्र की जान बच गई। बाद में दमकल की दो गाड़ियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। महिला पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रही।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार तड़के 3.03 बजे पुलिस को एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसआई निरंकार व बाकी स्टाफ के साथ आई-1600 नंबर में पहुंच गए। वहां पुलिस को कल्याणी चटर्जी मिली। उन्होंने बताया कि घर के अंदर उनके पति सोमीर व मानसिक बीमार उनका बेटा अग्निभा फंसे हुए थे। बेटे की गलती की वजह से घर में आग लगी है। अंदर से चिल्लाने की आवाजें भी आ रही थीं।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार तड़के 3.03 बजे पुलिस को एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसआई निरंकार व बाकी स्टाफ के साथ आई-1600 नंबर में पहुंच गए। वहां पुलिस को कल्याणी चटर्जी मिली। उन्होंने बताया कि घर के अंदर उनके पति सोमीर व मानसिक बीमार उनका बेटा अग्निभा फंसे हुए थे। बेटे की गलती की वजह से घर में आग लगी है। अंदर से चिल्लाने की आवाजें भी आ रही थीं।