फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fifth cutoff today, chance for about one thousand seats

पांचवीं कटऑफ आज, करीब एक हजार सीटों पर मौका

Sun, 07 Nov 2021 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Fifth cutoff today, chance for about one thousand seats
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। स्नातक की शेष करीब एक हजार सीटों के लिए सोमवार को पांचवीं कटऑफ जारी की जाएगी। इसके तहत कुछ ही कॉलेजों में दाखिले के अवसर हैं। इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो स्पेशल ड्राइव चलेगी।
विज्ञापन

डीयू के मुताबिक, 5वी कटऑफ के लिए विद्यार्थी 9 नवंबर सुबह 10 से 10 नवंबर रात 11:59 बजे तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों को 11 नवंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन स्वीकार करना होगा। 12 नवंबर शाम पांच बजे तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं। इस बार छात्रों के पास आवेदन के लिए दो दिन व फीस जमा करने के लिए एक दिन रहेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, पांचवीं कटऑफ में 0.5 से 1.5 फीसदी अंक तक कटौती हो सकती है। कुछ विषयों में दो फीसदी की भी गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे पिछली कटऑफ में कम अंकों के कारण चूके विद्यार्थियों को दाखिले का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

डीयू से संबद्ध आर्यभट्ट कॉलेज के मुताबिक, सामान्य वर्ग के लिए हिस्ट्री ऑनर्स, साइकोलॉजी ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स व कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में दाखिले के अवसर हैं। ओबीसी श्रेणी में बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ऑनर्स व साइकोलॉजी ऑनर्स में सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर को जारी होगी स्पेशल ड्राइव
डीयू के मुताबिक, पांच कटऑफ के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 13 नवंबर को स्पेशल ड्राइव के माध्यम से भरी जाएंगी। इस कटऑफ के लिए छात्रों को 14 और 15 नवंबर को आवेदन करना होगा। दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर रहेगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो अन्य कटऑफ जारी की जा सकती हैं।

अब तक 68 हजार से अधिक
सीटों पर हो चुके हैं दाखिले
डीयू की चार कटऑफ तक 68,849 सीटों के लिए फीस जमा कर विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। कुल आवेदनों की बात करें तो 2,14,347 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस वर्ष स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयू की करीब 70 हजार सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। डीयू की ओर से पहली कटऑफ की घोषणा 1 अक्तूबर को की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed