फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fed up with demonstration neighbor of Kejriwal move high court

धरना प्रदर्शन से परेशान केजरीवाल के पड़ोसी पहुंचे हाईकोर्ट

Fri, 11 Dec 2020 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
fed up with demonstration neighbor of Kejriwal move high court
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर चल रहे धरना-प्रदर्शन के खिलाफ उनके पड़ोसियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने पुलिस को क्षेत्र में यातायात सुचारु रूप से चलाने की व्यवस्था करने व पुलिस आयुक्त सहित अन्य के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की है। अदालत ने नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने पुलिस को 17 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याची सिविल लाइन रेजीडेंटस एसोसिएशन की और से पेश अधिवक्ता ने तर्क रखा कि दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी थी। इस वजह से पुलिस ने बेरीकेडिंग कर रखी है जिससे सड़क जाम हो गई और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पहले से ही अदालत कई बार आदेश दे चुकी है कि मुख्यमंत्री आवास के आसपास प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बावजूद पुलिस ने बेरीकेडिंग कर रखी है। उन्होंने कहा पुलिस को निर्देश दिया जाए कि इलाके में यातायात सुचारु रूप से चलाने की व्यवस्था करे व धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाए। पुलिस के खिलाफ पिछले आदेश का पालन न करने पर अवमानना कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा इलाके में धरना-प्रदर्शन चल रहा है और शांति भंग होने की संभावना है। क्षेत्रीय पुलिस पूरी व्यवस्था बनाने में लगी हुई है। ऐसे में जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय प्रदान दिया जाए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक दिल्ली नगर निगम को उसके हक का 13 हजार करोड़ रुपये नहीं मिल जाते, तब तक धरना जारी रहेगा। इस धरना प्रदर्शन के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed