फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   February 18 was the hottest in five years

पांच साल में सबसे गर्म रहा 18 फरवरी

Fri, 19 Feb 2021 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
February 18 was the hottest in five years
पांच साल में सबसे गर्म रहा 18 फरवरी
विज्ञापन

नई दिल्ली। मौसमी परिस्थितियों में बदलाव के साथ ही तापमान बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को राजधानी का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक रहा है। शनिवार को भी आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 27.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के कारण दोपहर में लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, शाम होते-होते लोगों ने हल्की सर्दी महसूस की। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 52 फीसदी रहा। इस वजह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलसुबह हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजधानी की हवा में आंशिक सुधार
बदलते मौसम के साथ राजधानी की हवा में आंशिक सुधार हुआ है। सुधार के बाद हवा बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर दर्ज हुई है। वहीं, एनसीआर में गुरुग्राम को छोड़कर सभी शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। शुक्रवार को भी हवा बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 324 दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 274 व पीएम 2.5 का स्तर 130 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed