Kisan Tractor Rally LIVE Updates: पुलिस ने उपद्रवियों पर दर्ज कीं चार एफआईआर, दिल्ली के ज्यादातर रास्तों पर यातायात सामान्य
{"_id":"600f6fe0908986700948850c","slug":"farmers-tractor-rally-live-updates-strict-security-arrangements-in-delhi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kisan Tractor Rally LIVE Updates: पुलिस ने उपद्रवियों पर दर्ज कीं चार एफआईआर, दिल्ली के ज्यादातर रास्तों पर यातायात सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 26 Jan 2021 10:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Jan 2021 10:27 PM IST
खास बातें
देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी बवाल मचा हुआ है। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। किसानों ने लाल किले पर अपने झंडे फहराए हैं। यहां पढ़ें किसानों की ट्रैक्टर रैली से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
लाल किले पर शाम का हाल
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
10:20 PM, 26-Jan-2021
30 पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल
गणतंत्र दिवस के दौरान प्रस्तुति देने आए करीब 200 कलाकार दोपहर 12 बजे से शाम करीब 6.00 बजे तक लाल किले में प्रदर्शन के चलते फंसे रहे। छह बजे के बाद पुलिस ने इन्हें यहां से निकाला। डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि हमने इन कलाकारों को खाना दिया और दरियागंज मेस में शिफ्ट करा दिया है। दिल्ली पुलिस ने ये भी बताया कि मोहन गार्डन थाने के एसएचओ समेत 30 पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हुए हैं।हरियाणा के तीन जिलों में बुधवार शाम तक बंद रहेंगी इंटरनेट व एसएमएस सेवाएं
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर बवाल हुआ। कई जगह किसान और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली के साथ लगते 3 जिलों सोनीपत, पलवल और झज्जर में टेलीकॉम सर्विस बंद कर दी है। इसके लिए हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक इन तीनों जिलों में इंटरनेट सर्विस व सभी एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी, केवल वॉइस कॉल ही एक्टिवेट रहेंगी। मंगलवार से लेकर कल यानि बुधवार शाम 5 बजे तक सर्विस बंद की गई हैं। अफवाहों और गलत सूचना के फैलने को रोकने के लिए सर्विस बंद की गई है।हरियाणा में 27 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल
हरियाणा सरकार ने कल यानि 27 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय आज दिल्ली में किसान आंदोलन की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए चार एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने आज दिल्ली के अंदर हुए उपद्रव पर चार एफआईआर दर्ज किए हैं। इस खबर की पुष्टि दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने की है। तीन एफआईआर ईस्ट दिल्ली में और एक एफआईआर शाहदरा जिले में दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि कुल 83 पुलिसवाले घायल हुए हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस पर हमला करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाईः ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर होगी जिन्होंने पुलिसवालों पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हमला किया।
हरियाणा के बाद पंजाब में हाईअलर्ट और संयुक्त किसान मोर्चा की किसानों से अपील
हरियाणा के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और डीजीपी के कानून व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने रैली में गए सभी किसानों से अपील की है कि वह तुरंत अपने-अपने प्रदर्शनस्थलों पर लौट आएं।
दिल्ली में ज्यादातर जगह ट्रैफिक सामान्य
दिल्ली के विकास मार्ग, दिल्ली गेट, आनंद विहार से यूपी जाने वाला रास्ते पर ट्रैफिक अब सामान्य है। इसके साथ ही बरार स्क्वायर से राजौरी गार्डन जाने वाला रास्ता, पीरागढ़ी चौक और पंजाबी बाग चौक, एनएच 24 से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता और एनएच-9 से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता भी सामान्य है।
हरियाणा के बाद पंजाब में हाईअलर्ट और संयुक्त किसान मोर्चा की किसानों से अपील
हरियाणा के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और डीजीपी के कानून व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने रैली में गए सभी किसानों से अपील की है कि वह तुरंत अपने-अपने प्रदर्शनस्थलों पर लौट आएं।
दिल्ली में ज्यादातर जगह ट्रैफिक सामान्य
दिल्ली के विकास मार्ग, दिल्ली गेट, आनंद विहार से यूपी जाने वाला रास्ते पर ट्रैफिक अब सामान्य है। इसके साथ ही बरार स्क्वायर से राजौरी गार्डन जाने वाला रास्ता, पीरागढ़ी चौक और पंजाबी बाग चौक, एनएच 24 से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता और एनएच-9 से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता भी सामान्य है।
किसान यूनियन का हमेशा शांतिपूर्ण आंदोलन में विश्वास रहा हैः राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बयान जारी करते हुए कहा कि, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में भागीदारी निभाने वाले सभी किसान भाइयों का भाकियू तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है। परेड के दौरान कुछ अवांछनीय तत्वों ने अप्रिय घटनाओं को अंजाम दिया उसकी भाकियू कड़े शब्दों में निन्दा करती है और जो घटना घटी उस पर खेद प्रकट करती है। लेकिन इस पूरी घटना के लिए भाकियू दिल्ली पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराती है। जो निर्धारित रूट दिल्ली पुलिस की तरफ से दिया गया था, ट्रैक्टर मार्च उसी रूट पर शुरू हुआ लेकिन चिन्हित जगहों पर बैरिकेड ना कर किसान यात्रा को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया। इसी का नतीजा यह हुआ कि ट्रैक्टर सवार भटक कर दिल्ली की तरफ आगे चले गए। परिणाम स्वरूप अवांछनीय तत्वों और कुछ संगठनों को मौका मिला और उन्होंने इस यात्रा में विघ्न डालने का कुत्सित प्रयास किया। भाकियू इस कृत्य में लिप्त लोगों से खुद को अलग करती है। किसान यूनियन का हमेशा शांतिपूर्ण आंदोलन में विश्वास रहा है।
आज जो यात्री नहीं पकड़ सके दिल्ली से ट्रेन, उनके टिकट का पूरा पैसा होगा वापसः उत्तरी रेलवे
उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने जानकारी दी है कि, दिल्ली में जो यात्री किसान आंदोलन के चलते रेलवे स्टेशनों तक नहीं पहुंच सके उन्हें टिकट का पूरा पैसा रिफंड मिलेगा। आज रात नौ बजे तक दिल्ली के सभी स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों से जो यात्री नहीं जा सके हैं वो लोग टिकट का पैसा वापस पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं, टिकट चाहे जैसे भी खरीदा गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में किसानों का आंदोलन तोड़ने के लिए रची गई साजिश : टिकैत
बागपत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का शांतिपूर्ण आंदोलन तोड़ने के लिए साजिश रची गई है। लाल किले जैसी सुरक्षित जगह पर आखिर इतनी सुरक्षा के बीच कोई कैसे पहुंच गया। सीधा सादा किसान तो दिल्ली का रास्ता भी नहीं जानते, किसानों को गुमराह करके और रास्ता भटकाकर ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस और सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। किसान इन साजिशों से घबराने वाले नहीं है, आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में पुलिस की गोली से शहीद हुए किसान को एक करोड़ से अधिक मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों की संपत्ति का जो नुकसान हुआ है, केंद्र सरकार को उसकी भरपाई करनी चाहिए। किसानों के ट्रैक्टरों में पुलिस ने तोड़फोड़ कर दी है। किसान आंदोलन के खिलाफ पूरी साजिश रची गई है।कश्मीरी गेट और आजादपुर मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद
कश्मीरी गेट और आजादपुर मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। वहीं कश्मीरी गेट और आजादपुर मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। वहीं इंद्रप्रस्थ स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार खुले हैं। उत्तम नगर ईस्ट के प्रवेश द्वार बंद हैं।Entry/exit gates of Kashmere Gate and Azadpur metro station are closed: Delhi Metro Rail Corporation (DMRC)
— ANI (@ANI) January 26, 2021
Entry & exit gates of Indraprastha are open.Entry gates of Uttam Nagar East metro station are closed: Delhi Metro Rail Corporation (DMRC)
— ANI (@ANI) January 26, 2021
आईटीओ को खाली करा रही है दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस अब आईटीओ को खाली करा रही है। आईटीओ पर ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में मारे गए किसान के शव को भी ले जाया जा रहा है। आपको बता दें कि हादसे के बाद से किसान आईटीओ पर धरना दे रहे थे। उनका आरोप था कि दिल्ली पुलिस की गोली से किसान की मौत हुई है।18 पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीरः दिल्ली पुलिस
आज की ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने किसानों के साथ तय हुए शर्तों के अनुसार काम किया और आवश्यक बंदोबस्त किया। दिल्ली पुलिस ने अंत तक काफी संयम का परिचय दिया, परन्तु किसान आंदोलनकारियों ने तय शर्तों की अवहेलना की और तय समय से पहले ही अपना मार्च शुरू कर दिया और आंदोलनकारियों ने हिंसा व तोड़फोड़ का मार्ग चुना। जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयम के साथ जरूरी कदम उठाए। इस आंदोलन से जन संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है और कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। आंदोलनकारियों से अपील है कि हिंसा का रास्ता छोड़ शान्ति बनाएं और तय हुए रास्ते से वापिस लौट जाएं। दिल्ली किसान हिंसा में दिल्ली पुलिस के 18 जवान घायल हुए इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की: संयुक्त किसान मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद कुछ संगठनों और व्यक्तियों द्वारा रूट का उल्लंघन करने का निंदनीय कृत्य किया गया। असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की। हमने हमेशा माना है कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत है और किसी भी उल्लंघन से आंदोलन को नुकसान होगा।हमारे सभी प्रयासों के बावजूद कुछ संगठनों और व्यक्तियों द्वारा रूट का उल्लंघन करने का निंदनीय कृत्य किया गया। असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की। हमने हमेशा माना है कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत है और किसी भी उल्लंघन से आंदोलन को नुकसान होगा: संयुक्त किसान मोर्चा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021