फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   farmers protest soil satyagraha farmer memorial will be built by 2000 village soil

मिट्टी सत्याग्रह : 2000 गांवों की मिट्टी से किसानों की याद में बनेगा स्मारक

Mon, 05 Apr 2021 09:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 05 Apr 2021 09:31 AM IST
सार

- मिट्टी सत्याग्रह यात्रा आज पहुंचेगी टीकरी बॉर्डर
- कल गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर होगा स्वागत

विज्ञापन
farmers protest soil satyagraha farmer memorial will be built by 2000 village soil
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 130 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध जारी है। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी की गारंटी की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में दिल्ली की तीनों सीमाओं पर स्मारक बनाएंगे। इसके लिए देश भर के करीब 2000 गांवों से मिट्टी लाई जा रही है। स्वाधीनता संग्राम के शहीदों के गांवों से इकट्ठा मिट्टी से सीमाओं पर किसानों की याद में स्मारक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


मिट्टी सत्याग्रह यात्रा के नेतृत्व कर रही सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने बताया कि किसानों के हक की लड़ाई में जान गंवाने वाले किसानों की याद में स्मारक बनाने के लिए मिट्टी लाई जा रही है। मेधा पाटकर ने बताया कि तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा से होती हुई यात्रा छह अप्रैल को दिल्ली के गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


रविवार को शाहजहांपुर पहुंचने से चंद किलोमीटर पहले मेधा पाटकर ने यह मिट्टी, देश के किसानों की शान है। इस यात्रा के जरिये किसान न केवल जमीन पर खेती के हक को बताएंगे तो दूसरी तरफ अपनी जमीन पर कॉरपोरेट्स के बढ़ते दखल पर रोक लगाने के लिए संघर्षरत हैं। सोमवार को मिट्टी सत्याग्रह यात्रा टिकरी बॉर्डर पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार सुबह गाजीपुर जबकि दोपहर बाद यह यात्रा सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed