फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers protest live updates 31 january ghazipur border singhu tikri borde rakesh tikait farm bill 2020 modi government

गाजीपुर बॉर्डरः जब तक सरकार बात नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगाः राकेश टिकैत

Sun, 31 Jan 2021 08:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jan 2021 08:44 PM IST
सार

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर 65 दिन से किसानों की धरना जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद पंचायतों का दौर जारी है। वहीं,  भाकियू नेता राकेश टिकैत के भावुक वीडियो के वायरल होने के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का हुजूम उमड़ गया है। दिल्ली पुलिस ने भी किसानों को राजधानी में जाने से रोकने के लिए सख्ती बढ़ी दी है। गाजीपुर बॉर्डर को किले में तब्दील किया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कई लेयर की बैरिकेडिंग की है। इसके साथ ही नुकीले तार भी लगाए हैं। नेशनल हाईवे 24 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Farmers protest live updates 31 january ghazipur border singhu tikri borde rakesh tikait farm bill 2020 modi government
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : ani

विस्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर 65 दिन से किसानों की धरना जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद पंचायतों का दौर जारी है। वहीं, भाकियू नेता राकेश टिकैत के भावुक वीडियो के वायरल होने के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का हुजूम उमड़ गया है। दिल्ली पुलिस ने भी किसानों को राजधानी में जाने से रोकने के लिए सख्ती बढ़ी दी है। गाजीपुर बॉर्डर को किले में तब्दील किया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कई लेयर की बैरिकेडिंग की है। इसके साथ ही नुकीले तार भी लगाए हैं। नेशनल हाईवे 24 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जब तक सरकार बात नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगाः राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार बात नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विपक्ष यहां पर वोट तलाशने नहीं आए। विपक्ष यहां हमदर्दी के लिए आता है। हम कोई चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शरद पवार जैसे अनुभवी नेता भी तथ्यों को गलत तरीके से बता रहे हैंः तोमर
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शरद पवार भी पहले इसी तरह के कृषि कानूनों के पक्षधर थे और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की थी। लेकिन अब पवार जिस तरह से अपना पक्ष रख रहे हैं, मुझे हैरानी हो रही है कि वह सब कुछ जानते हुए किसानों के सामने तथ्यों को गलत तरीके से बता रहे हैं। मेरे ख्याल से अब उनके पास सही तथ्य आ गए हैं, मुझे उम्मीद है कि वह अपना रुख भी बदलेंगे और हमारे किसानों को लाभ भी बताएंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की राकेश टिकैत से मुलाकात
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर मुलाकात की। उन्होंने कहा, "हम यहां राकेश टिकैत को बधाई और समर्थन देने आए हैं। हमारी पार्टी और सारे किसान उनके साथ हैं।"

हमें आशा है केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत होगीः के.सी. त्यागी
जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री की उस बात का स्वागत करते हैं, जिसमें उन्होंने किसान संगठनों के साथ बातचीत करने की बात दोहराई है। हमें आशा है कि केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत होगी। 

अगर धारा 370 हमारे पास होता तो नए कृषि कानून जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होतेः महबूबा मुफ्ती 
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दिल्ली में कृषि कानून पास हुआ। अगर धारा 370 हमारे पास होता तो नए कृषि कानून जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होते। हमारे यहां वही कानून लागू होता जो हम चाहते, जो दिल्ली चाहती वह यहां लागू नहीं होता।  

केंद्र सरकार खुले मन से बातचीत के द्वार खोले: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों ने मुझसे कहा, 'वे शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलकर सरकार से बातचीत करना चाहते हैं। केंद्र सरकार खुले मन से बातचीत के द्वार खोले। किसानों की मांगों को माने और इस गतिरोध को तुरंत समाप्त करे।' 

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने की बैरिकेडिंग, सुरक्षा में असामाजिक तत्व खलल न डाल सकें इसलिए किया ऐसा 
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने खुद की बैरिकेडिंग भी लगा दी है। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है, उससे करीब 60 मीटर पहले किसानों ने रास्ता बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि एहतियात के तौर पर यह किया गया है। किसानों का कहना है कि कोई भी असामाजिक तत्व पुलिस सुरक्षा में खलल न डाल सके इसलिए ऐसा किया गया है।

किसानों और उनके नेताओं द्वारा जिस तरह का आंदोलन चलाया गया है उसकी जरुरत नहींः खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसानों और उनके नेताओं द्वारा जिस तरह का आंदोलन चलाया गया है उसकी जरुरत नहीं थी। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता होती है। प्रधानमंत्री ने खुद बातचीत की पेशकश की है। मुझे लगता है समाधान निकल जाएगा। 

किसान आंदोलन को बातचीत करके जितनी जल्दी समाप्त करें यह उतना ही देश हित में होगाः सत्यपाल मलिक
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन को बातचीत करके जितनी जल्दी समाप्त करें यह उतना ही देश हित में होगा। सरकार से प्रार्थना है कि इसे हल करने की कोशिश करे। आंदोलन इस मामले में सफल हो गया है कि देश को किसानों के मुद्दे मालूम हो गए हैं। दोनो तरफ के लोग बात करें और हल करें। 

हम नहीं चाहते कि सरकार या संसद हमारे आगे झुके: टिकैत
किसान नेता नरेश टिकैत ने प्रधानमंत्री के वार्ता संबंधी बयान पर पीटीआई से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा कि हम उसका सम्मान करते हैं, उनकी गरिमा की रक्षा की जाएगी। हम नहीं चाहते कि सरकार या संसद हमारे आगे झुके, लेकिन वह किसानों के आत्म-सम्मान की भी रक्षा करे। 

हम किसी को तिरंगे का अपमान नहीं करने देंगे: टिकैत
किसान नेता नरेश टिकैत ने गणतंत्र दिवस के दौरान लालकिले पर हुई घटना पर कहा कि हम किसी को तिरंगे का अपमान नहीं करने देंगे, इसे हमेशा ऊंचा रखेंगे। 26 जनवरी को हुई हिंसा षड्यंत्र का परिणाम थी, इसकी समग्र जांच होनी चाहिए। किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को हमारे लोगों को रिहा करना चाहिए और वार्ता के लिए मंच तैयार करना चाहिए। हमें उम्मीद है कि बीच का कोई रास्ता निकलेगा। 

सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन की वजह से बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एक व्यक्ति ने बताया मैं दिल्ली से आ रहा हूं और कुंडली में काम करता हूं। पुलिस हमें जाने नहीं दे रही है। प्रदर्शन की वजह से हमारा नुकसान हो रहा है।

खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है: मोदी
मन की बात कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है। सरकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
 

मन की बात में बोले पीएम मोदी- 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख दुखी हुआ देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी भी हुआ। हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है।

गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह से बढ़ रही भीड़
यूपी गेट पर आज सुबह से ही किसानों की भीड़ बढ़ रही है। दिल्ली पुलिस ने बैरियर और कटीले तार लगाकर एनएच 9 पर आवाजाही बंद कर रखी है। लोग अन्य सीमाओं से आने-जाने को मजबूर हैं। 

इस समय देश का अन्नदाता कष्ट में है: श्रीनिवास 
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि इस समय देश का अन्नदाता कष्ट में है। सरकार ने इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की थी। 26 जनवरी को जो हुआ वह सबके सामने आ चुका है। उन्होंने कहा राहुल गांधी किसानों के साथ हैं। कांग्रेस की सरकार आती है तो इस बिल को खत्म कर देंगे।

कल प्रधानमंत्री ने जो घोषणा की वह बहुत महत्वपूर्ण है: जावड़ेकर
किसानों के कृषि कानूनों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मैं हमेशा एक शांतिपूर्ण संकल्प में विश्वास करता हूं। कल प्रधानमंत्री ने जो घोषणा की वह बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कल कहा था कि 18 महीने के लिए तीन कृषि कानूनों को निलंबित करने के किसानों के लिए सरकार का प्रस्ताव अभी भी खड़ा है।
 

गाज़ीपुर बाॅर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात
गाज़ीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 65वें दिन भी जारी है। इसे देखते हुए बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने भी किसानों को राजधानी में जाने से रोकने के लिए सख्ती बढ़ी दी है। गाजीपुर बॉर्डर को किले में तब्दील किया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने 12 लेयर की बैरिकेडिंग की है। इसके साथ ही नुकीले तार भी लगाए हैं। नेशनल हाईवे 24 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 
 

सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed