फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   farmers protest live update 19 January kisan government meeting tomorrow Supreme court committee meeting today singhu tikri ghazipur other borders closed

किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की हुई पहली बैठक, अनिल घनवट ने कही ये बात

Tue, 19 Jan 2021 02:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Jan 2021 02:50 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों का आंदोलन 55वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच आज अन्नदाताओं और सरकार के बीच जो 10वें दौर की वार्ता होने वाली थी वह अब कल होगी। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की पहली बैठक है। दिल्ली और यूपी पुलिस भी किसानों के साथ बैठक करने के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंच चुकी है और उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। वहीं राहुल गांधी भी आज किसान आंदोलन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें वह एक बुकलेट भी जारी करेंगे। किसान आंदोलन के चलते बीते कई दिनों से दिल्ली के जो रास्ते बंद हैं वह आज भी बंद रहेंगे। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
farmers protest live update 19 January kisan government meeting tomorrow Supreme court committee meeting today singhu tikri ghazipur other borders closed
अनिल घनवट - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की समिति के सदस्य घनवट ने कही ये बात

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने आज पहली बैठक की और इसके एक सदस्य अनिल घटवट कुछ बातें की हैं जो बेहद अहम हैं। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति नए कृषि कानूनों पर किसानों, केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और सभी पक्षकारों के विचार जानेगी। समिति के सदस्य उच्चतम न्यायालय को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट तैयार करते समय कृषि कानूनों पर अपने निजी विचारों को एक तरफ रखेंगे। वह आगे बोले, समिति के सामने सबसे बड़ी चुनौती किसानों को हमसे बात के लिए राजी करना है, हम हर संभव कोशिश करेंगे।

राहुल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राहुल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, सरकार किसानों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, सरकार किसानों से बात करने के लिए कह रही है। 9 बार बात हो गई, सरकार मामले में कोर्ट को घसीटती जा रही है।
विज्ञापन


हर इंडस्ट्री में चार-पांच लोगों का एकाधिकार बढ़ रहा हैः राहुल गांधी
हर इंडस्ट्री में चार-पांच लोगों का एकाधिकार बढ़ रहा है, मतलब इस देश के चार-पांच नए मालिक हैं। आज तक खेती में एकाधिकार नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी चार-पांच लोगों के हाथों में खेती का पूरा ढांचा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं और पुलिस की बैठक खत्म
किसान नेताओं और पुलिस की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक से लौटकर आए किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि अभी पुलिस कुछ नहीं बोली है लेकिन हमारी ट्रैक्टर रैली 26 जनवरी को निकलेगी।

यूपी गेट पर किसान आंदोलन के चलते महाराजपुर में ट्रैफिक जाम
यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते आज वाहनों का दबाव बढ़ने पर महाराजपुर बॉर्डर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। किसान आंदोलन के कारण यूपी गेट से वाहन चालक दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। वाहनों को महाराजपुर, ज्ञानी और भोपुरा बॉर्डर से दिल्ली भेजा जा रहा है। मंगलवार सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते जाम लग गया।


हमने कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाया: टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति की बैठक में हम नहीं जा रहे हैं। आंदोलन में शामिल किसी ने भी कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाया। सरकार अध्यादेश के माध्यम से विधेयक लाई, इसे सदन में पेश किया गया। यह वापस भी उसी रास्ते से जाएगा जैसे लाया गया।




सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति की पहली बैठक शुरू, नहीं पहुंचे किसान नेता
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कृषि कानूनों की समीक्षा के लिए गठित कमेटी की पहली बैठक शुरू हो चुकी है। हालांकि इसमें कोई किसान नेता नहीं पहुंचा है। 

हम सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के सामने नहीं पेश होंगेः राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति की पहली बैठक में जाने से इनकार किया है। टिकैत ने कहा कि हमें नहीं पता, हम नहीं जा रहे हैं। आंदोलन से किसी ने कोर्ट का रुख नहीं किया था। सरकार यह बिल अध्यादेश के जरिए लाई और यह संसद में पेश किया गया। यह वापस भी वैसे ही जाएगा, जहां से आया है। कोर्ट का इसमें क्या काम।



दिल्ली और यूपी पुलिस पहुंची सिंघु बॉर्डर
दिल्ली और यूपी पुलिस सिंघु बॉर्डर पहुंंच गई है और यहां वह किसान नेताओं से मिले हैं। पुलिस किसान नेताओं को 26 जनवरी की उनकी ट्रैक्टर रैली के लिए मनाने पहुंची है। दिल्ली पुलिस का तर्क है कि यह दिन सुरक्षा के लिहाज से बहुत संवेदनशील होता है, ऐसे में इस दिन ट्रैक्टर रैली नहीं निकाली जा सकती क्योंकि इसका फायदा कुछ असामाजिक तत्व भी उठा सकते हैं।



गाजीपुर बॉर्डर पर 21 महिलाएं 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठीं
गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ 21 महिलाएं 24 घंटों के लिए भूख हड़ताल पर बैठीं। एक प्रदर्शनकारी महिला ने बताया, 'मुझे बहुत गर्व है कि मैं इसका हिस्सा बनी। हम यहां उम्मीद से ही बैठे हैं कि ये कानून रद्द होंगे, लेकिन हर बार बात टल जाती है। अब देखते हैं कि कल क्या होता है।'



आज नहीं कल होगी किसान सरकार वार्ता
किसान नेताओं और सरकार के बीच दसवें दौर की जो वार्ता मंगलवार को होने वाली थी वह अब 20 जनवरी को होगी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की आज पहली बैठक
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कृषि कानूनों की समीक्षा के लिए बनी समिति की पहली बैठक आज होगी।

राहुल गांधी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का किसानों के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह एक बुकलेट भी जारी करेंगे।


सिंघु बॉर्डर पर जारी है आंदोलन
किसान आंदोलन 55वें दिन में प्रवेश कर चुका है। सिंघु बॉर्डर पर आज भी किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। 


गाजीपुर बॉर्डर पर भी जारी है प्रदर्शन
किसानों का गाज़ीपुर बॉर्डर(दिल्ली-यूपी) पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आज 53वां दिन है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच कल 10वें दौर की वार्ता होगी।

किसान आंदोलन में सोमवार को पहुंचे थे सुशांत सिंह
किसान आंदोलन के 54वें  दिन सोमवार देर रात यूपी गेट पर अभिनेता सुशांत सिंह पहुंचे थे। इस दौरान सुशांत सिंह ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक व अन्य किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसान परिवार से हैं और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का नाम सुनकर बड़े हुए हैं। जहां भी किसी के साथ अन्याय होता है वह हमेशा बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed