{"_id":"6058ed5a1f7ff02d04789a0a","slug":"farmers-protest-in-india-latest-update-news-youth-on-23-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के आजादी के सपने से रूबरू होंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के आजादी के सपने से रूबरू होंगे युवा
Tue, 23 Mar 2021 12:47 AM IST
योगेश जोशी
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:47 AM IST
सार
- सुखदेव सिंह कोकरी कलां के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचा युवाओं का कारवां।
- कोरोना से ठीक हुए जोगिंदर सिंह उगराहां भी मंगलवार को आ सकते हैं दिल्ली।
विज्ञापन
kisan mahapanchayat, farmers protest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा के हजारों युवाओं का कारवां सोमवार को टीकरी बॉर्डर पहुंचा। 23 मार्च को इन युवाओं को दिल्ली बॉर्डर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के आजादी के सपने से रूबरू कराया जाएगा। किसानों को उम्मीद है कि देश के यही हजारों युवा उनकी आवाज बनेंगे। भारतीय किसान युनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के कोविड पोजिटिव होने की स्थिति में महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने युवाओं के कारवां का नेतृत्व किया और दिल्ली लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
कोविड पॉजिटिव पाए गए जोगिंदर सिंह उगराहां को सोमवार देर शाम डॉक्टरों ने पूरी तरह स्वस्थ बताया और उनको अस्पताल से छुट्टी भी दे दी। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही दिल्ली में किसान आंदोलन में पहुंचने की तैयारी में हैं। हो सकता है 23 मार्च को वह शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदान दिवस के मौके पर टीकरी बॉर्डर पर युवाओं के बीच मौजूद रहें। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की मानें तो 23 मार्च को टीकरी बॉर्डर पर युवाओं का सबसे बड़ा हुजूम जुटेगा।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जगहों से दिनभर दिल्ली की तरफ आते युवाओं की तस्वीरें सबने देखी है। 23 मार्च को टीकरी बॉर्डर पर युवाओं के हुजूम से सबको किसान आंदोलन की मौजूदा ताकत के बारे में भी पता चल जाएगा। खासकर सरकार के नुमाइंदों को यह साफ पता चल जाएगा जो लगातार मीडिया के अलग-अलग मंचों के माध्यम से कह रहे हैं कि दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा आंदोलन अब बिल्कुल कमजोर पड़ चुका है।
विज्ञापन
कोकरी कलां ने कहा कि 23 के बाद 26 मार्च को होने वाले भारत बंद से दुनिया को भी यह पता चल जाएगा कि आंदोलन की आग अभी भी धधक रही है। 23 मार्च को दिल्ली में केवल थपंजाब-हरियाणा से ही नहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और भी राज्यों से युवा पहुंचेंगे।