गुरनाम सिंह चढूनी बोले: जारी रहेगा किसान आंदोलन, सरकार से अभी तक कोई बात नहीं हुई
भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अब तक न तो केंद्र और न ही किसी राज्य सरकार ने समिति को बुलाया है। अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारा आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा। कल होने वाली बैठक में आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हमारे अगले कार्यक्रमों पर निर्णय लिया जाएगा। यह बात भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कही। उन्होंने कहा कि अब तक न तो केंद्र और न ही किसी राज्य सरकार ने समिति को बुलाया है। अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। कल संयुक्त मोर्चा की बैठक है। आज पांच सदस्यीय समिति की बैठक हुई। पारदर्शी वार्ता के लिए नौ सदस्यीय कमेटी भी बुलाई गई है।
Neither Centre nor any State Govt called the committee so far. No talks held so far. Tomorrow we have a meeting of Samyukta Morcha, today we had a meeting of the 5-member committee. The 9-member committee was called too so that transparent talks are held: Gurnam Singh Charuni,BKU pic.twitter.com/jK4SjXqCGj
— ANI (@ANI) December 6, 2021
वो किसान नेता जिनको एसकेएम ने सरकार से बातचीत के लिए चुना है...
- बलबीर सिंह राजेवाल
- डॉ. अशोक धवले
- शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्का
- गुरनाम सिंह चढूनी
- युद्धवीर सिंह
मूलरूप से दिल्ली के महिपालपुर के रहने वाले युद्धवीर सिंह किसान आंदोलन की अहम आवाज बने हुए हैं। वह लंबे अर्से से किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पीएम रहे चौधरी चरण सिंह के अलावा दिग्गज किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के साथ भी काम किया है। वह जाट महासभा के महासचिव हैं। मौजूदा समय में वह राकेश टिकैत के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं।