फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake notes coming from Bangladesh via Malda

मालदा होकर बांग्लादेश से आ रहे हैं नकली नोट

Mon, 19 Apr 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fake notes coming from Bangladesh via Malda
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से होकर बांग्लादेश से भारत में नकली नोट आ रहे हैं। यह खुलासा नकली नोट की तस्करी करने वाले मालदा, पश्चिमी बंगाल निवासी अब्दुल रहीम (29) ने किया है। स्पेशल सेल ने अब्दुल रहीम को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह नकली नोटों की खेप दिल्ली लेकर आया था। उसके कब्जे से आठ लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सभी नकली नोट दो हजार व 500 के है। आरोपी खुद नकली नोटों की खेप लेने खुद बांग्लादेश जा चुका है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार पिछले कुछ समय से सूचनाएं मिल रही थी कि इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से भारत में नकली नोट आ रहे हैं। इन नकली नोटों को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता है। एक सूचना के बाद एसीपी संजय दत्त की देखरेख में पुलिस टीम ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की और अब्दुल रहीम को 16 अप्रैल को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। ये नकली नोट सप्लाई करने वाले मालदा गिरोह का सदस्य है। गिरोह बांग्लादेश से नकली नोट लाकर भारत में सप्लाई कर रहा है। आरोपी कई बार बांग्लादेश जा चुका है। खेतों में काम करने वाले अब्दुल ने वर्ष 2016 में घर से महिलाओं के सूट बेचना शुरू किया। वह कपड़े खरीदने के लिए बांग्लादेश जाता था।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अधिक पैसा कमाने के लिए विभिन्न जगहों पर राजमिस्त्री का काम किया। काम के दौरान करीब तीन वर्ष पहले ये नसरूद्दीन से मिला। उससे कहने पर ये अधिक पैसे के लालच में आकर नकली नोटों की सप्लाई करने लगा। नकली नोटों की एक खेप सप्लाई करने पर उसे तीन हजार रुपये मिलते थे। पहले इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से नसरूद्दीन नकली नोटों की खेप लेता था। इसके बाद अब्दुल खुद खेप लाने लग गया। ये तीन वर्षों से भारत में नकली नोट सप्लाई कर रहे थे। अब्दुल को बाद में एक लाख रुपये मिलने लग गए थे। अब्दुल की बांग्लादेश में टिंकू से मुलाकात हुई। टिंकू उसे भारत सीमा में अपने लोगों के जरिए नकली नोट पहुंचाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लॉकडाउन में सप्लाई नहीं कर पाए-
लॉकडाउन के दौरान आरोपी नकली नोट सप्लाई नहीं कर पाया था। उसके बाद इन्होंने भारी मात्रा में नकली नोट सप्लाई किए हैं। इन्होंने दिल्ली, यूपी व बिहार में ज्यादा नकली नोट सप्लाई किए हैं। दिल्ली में ये अपने संपर्क को नकली नोट देने आया था। ये नकली नोट दे पाता उससे पहले ही स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed