{"_id":"6192af0aeb26273d15141b60","slug":"failure-to-pay-emi-in-lockdown-started-looting-ashram-news-noi616005148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में ईएमआई देने में नाकाम होने पर करने लगा लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में ईएमआई देने में नाकाम होने पर करने लगा लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। लॉकडाउन में कार की ईएमआई नहीं चुका पाने पर एक युवक लूटपाट करने लगा। इसके लिए उसने आस-पास रहने वाले युवकों का गैंग बना लिया। कार का नंबर बदलकर बदमाश सवारियों को कार में बिठाते थे और उनसे लूटपाट कर फरार हो जाते थे। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने गैंग के सरगना समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आजादपुर निवासी अभिषेक कुमार, अरुण कुमार, निखिल, प्रेम गुप्ता, हेमंत, अरुण और मॉडल टाउन निवासी अंशुल सिंह के रूप में हुई है। गैंग का सरगना अभिषेक है। अभिषेक और अरुण पर एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है। इनके कब्जे से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन, 17 बैग, एक लैपटॉप, 10 मोबाइल चार्जर, तीन ईयरफोन, पांच मेट्रो कार्ड, दो पर्स, एक चाकू, चार कटर, एक ब्लेजर, कार नंबर के स्टीकर, वारदात में इस्तेमाल कार, एक बाइक और स्कूटी बरामद की है।
पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने 13 नवंबर को जन्माष्टमी पार्क के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने एक कार को रोका। जांच के दौरान पता चला कि कार की लूटपाट के एक मामले में तलाश है। तलाशी लेने पर उसमें से नंबर प्लेट के स्टीकर, कई लोगों के पहचान पत्र, बैग और कपड़े मिले। पुलिस ने कार में मौजूद अभिषेक, अरुण शर्मा और निखिल को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक ने बताया कि वह लूटपाट की 25 वारदात कर चुका है। गैंग के बदमाश देर रात और तड़के सवारियों को कार में बिठाकर लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह अपनी कार का लोन नहीं चुका पा रहा था। उसने अपने आस-पास रहने वाले युवकों का एक गैंग बनाया और पश्चिम, बाहरी, दक्षिण-पश्चिम, उत्तरी और उत्तर-पश्चिम जिलों में लूटपाट और झपटमारी को अंजाम देने लगा। बुरी आदतों और गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लगातार वारदात करने लगा।