{"_id":"6169c472ac3042229f0b5901","slug":"factory-manufacturing-fake-cans-of-well-known-companies-ashram-news-noi610589969","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पेंट के डब्बे बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, मालिक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली पेंट के डब्बे बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, मालिक समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र में चल रही एशियन और नेरोलैक जैसी बड़ी कंपनियों के नकली डिब्बे बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा कर मालिक सुभाष नगर निवासी मुकेश नारंग (40) और दो कर्मचारियों अभिषेक व श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8394 डिब्बे, बनाने वाली 50 डाई, एक इलेक्ट्रॉनिक प्रिटिंग मशीन और पैकेजिंग का सामान बरामद किया गया है।
जिला पुलिस उपायुक्त विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि स्वरूप नगर इलाके में 11 अक्तूबर को एक मालवालक टेंपो को पकड़ा गया। इसे अभिषेक चला रहा था। उसके साथ श्याम सुंदर भी था। टेंपो में एशियन और नेरोलैक पेंट के खाली डिब्बे लदे थे। डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (डीआईयू) और पेंट कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाया गया। प्रतिनिधियों ने डिब्बों को नकली बताया। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि डिब्बे मुकेश नारंग की बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में बनाए जाते हैं। कॉपीराइट एक्ट का मामला दर्ज कर निरीक्षक अरुण देव नेहरा के नेतृत्व में छापा मारा गया तो फैक्टरी बंद थी। पुलिस ने बाहर घेराबंदी कर ली। देर रात मालिक नकली डिब्बों को निकालकर के ब्लॉक स्थित गोदाम में रखने आया तो पुलिस ने दबोच लिया और सारा सामान बरामद कर लिया।
पूछताछ में मुकेश नारंग ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से नकली बनाने का धंधा कर रहा था। इन डिब्बों को वह सोनू, मुकेश और जोगिंदर को सप्लाई करता था। वे उससे फोन पर संपर्क कर अपना टेंपो भेजकर माल मंगाते थे। वह नकली डिब्बों के लिए अग्रिम भुगतान लेता था।