फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Exercise can reduce the risk of many diseases Delhi Physio Conference 2022 will be organized in Jamia on Sunda

Delhi: व्यायाम कम कर सकता है कई बीमारियों का जोखिम, रविवार को जामिया में दिल्ली फिजियो सम्मेलन 2022 का आयोजन

Sat, 05 Nov 2022 08:48 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 08:48 AM IST
सार

एक्सरसाइज इज मेडिसिन थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में बताया जाएगा कि लोगों के जीवन शैली में आए बदलाव के कारण कई समस्याएं बढ़ गई है। इस आयोजन में देशभर से 350 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट शामिल होंगे। आयोजन में रिसर्च पेपर पर भी चर्चा होगी। जो भविष्य में नए छात्रों के लिए फायदेमंद होंगे।

विज्ञापन
Exercise can reduce the risk of many diseases Delhi Physio Conference 2022 will be organized in Jamia on Sunda
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में डॉक्टरों की सलाह से किया जाने वाला व्यायाम कैंसर, ब्रेन स्ट्रोक, दिल के रोग के जोखिम को घटा सकता है। हालांकि व्यायाम करते समय शरीर की जरूरत को पहले ध्यान देना चाहिए। जागरूकता के लिए रविवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग ऑडिटोरियम में दिल्ली फिजियो सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

 

एक्सरसाइज इज मेडिसिन थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में बताया जाएगा कि लोगों के जीवन शैली में आए बदलाव के कारण कई समस्याएं बढ़ गई है। इस आयोजन में देशभर से 350 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट शामिल होंगे। आयोजन में रिसर्च पेपर पर भी चर्चा होगी। जो भविष्य में नए छात्रों के लिए फायदेमंद होंगे।

विज्ञापन

 

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की वरिष्ठ डॉ. पूजा सेठी ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह से किए जाने वाले व्यायाम की मदद से बार-बार होने वाले स्तन कैंसर के जोखिम को करीब 50 फीसदी, पेट के कैंसर के जोखिम को 60 फीसदी, अल्जाइमर रोग के विकास के जोखिम को करीब 40 फीसदी, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप की घटनाओं को करीब 40 फीसदी, स्ट्रोक के जोखिम को 27 फीसदी, टाइप एक मधुमेह के विकास के जोखिम को 58 फीसदी तक कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए शरीर के आधार पर अलग व्यायाम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed