{"_id":"5e9dca5a8ebc3ed5c515a842","slug":"exemptions-in-lockdown-police-returned-people-who-dont-curfew-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : लॉकडाउन में मिली छूट तो सड़कों लगा जाम, पुलिस ने बिना कर्फ्यू पास वालों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : लॉकडाउन में मिली छूट तो सड़कों लगा जाम, पुलिस ने बिना कर्फ्यू पास वालों को लौटाया
Mon, 20 Apr 2020 10:34 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन टू में सोमवार से दिल्ली में भी छूट की अफवाह के बाद लोग सड़कों पर वाहनों के साथ नजर आए। करीब एक महीने से सुनसान पड़ी सड़कों पर गाड़ियां दिखनी शुरू हो गईं। दिल्ली सरकार ने रविवार को ही ऐसी कोई भी छूट देने से इनकार कर दिया था। इसका पालन कराते हुए पुलिस ने बगैर कर्फ्यू पास घरों से निकले लोगों को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीओ चौराहे पर सुबह 11 बजे अचानक गाड़ियों की भीड़ दिखी। ये वह लोग थे, जो हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वाहनों की भीड़ देखते ही पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया और सभी गाड़ियों का पास चेक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दिल्ली में अभी लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी गई है। पुलिस ने लॉकडाउन में केवल उन लोगों को आगे जाने की इजाजत दी, जो आवश्यक कार्य से जुड़े हैं। बाकी वाहन चालकों को घर लौटा दिया गया।
साथ ही पुलिस ने कहा कि पहले की तरह ही चेकिंग प्वाइंट पर तैनात पुलिसवाले बगैर जांच के किसी को आगे जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। उधर, सुबह के समय आईटीओ के अलावा लक्ष्मीनगर, अक्षरधाम, लाजपतनगर सहित कई इलाकों में गाड़ियों की भीड़ दिखी।