फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Exam special train will run between Jaipur-Amritsar

जयपुर-अमृतसर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Thu, 05 May 2022 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Exam special train will run between Jaipur-Amritsar
नई दिल्ली। रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर-अमृतसर-जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नॉन टेक्निकल पापुलर कैटगरी की होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09707 जयपुर-अमृतसर परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ी 7 मई को जयपुर से रात 9:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09708 अमृतसर- जयपुर परीक्षा स्पेशल 9 मई को अमृतसर से शाम 7:50 बजे चलकर अगले दिन 11:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन मार्ग में जयपुर, गांधीनगर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई जंक्शन, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी जंक्शन, भिवानी, हिसार, जाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

कई ट्रेनें रहीं निरस्त
दिल्ली रेल मंडल में बादली-होलंबी कलां स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य की वजह बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें निरस्त रहीं। बृहस्पतिवार को इस रूट पर चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस वजह से ट्रेन संख्या 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल, ट्रेन संख्या 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन ईएमयू स्पेशल निरस्त रही। इसी तरह ट्रेन संख्या 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेन संख्या 14508 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस अंबाला तक ही संचालित हुई। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दक्षिण रेलवे के एत्तुमनुर-कोट्टयम-चिंगावन स्टेशनों पर रेल दोहरीकरण कार्य की वजह से रेल प्रशासन ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 28 मई तक ट्रेन संख्या 12625 नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस बारास्ता अलप्पी होकर चलेगी। यह ट्रेन मवलीकारा, चेगानूर, तिरुवल्ला, चगनाशेरी, कोट्टयम व वरकोम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12626 वापसी दिशा में भी बारास्ता अलप्पी होकर चलेगी। इसके अलावा 23 मई को ट्रेन संख्या 16318 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा -कन्याकुमारी एक्सप्रेस बारास्ता अलप्पी होकर चलेगी। यह ट्रेन कोट्टयम, तिरुवल्लम, चेगानूर व मवलीकारा स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी। इस ट्रेन को शेरतलाई, अलप्पी, अंबलपुजहा व हरिप्पद स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed