{"_id":"5efe30488ebc3ea1de1a2624","slug":"ex-driver-of-up-roadways-arrested-with-ganja-worth-rupees-five-crore-ashram-news-noi5208990148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ के गांजे के साथ यूपी रोडवेज के पूर्व चालक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ के गांजे के साथ यूपी रोडवेज के पूर्व चालक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। बागपत, यूपी का एक युवक यूपी रोडवेज की नौकरी छोड़कर गांजा सप्लाई करने लगा। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की नारकोटिक्स सेल ने आरोपी को उस समय पकड़ लिया जब वह ट्रक में गांजा लेकर आया था। गांजा छिपाने के लिए उसने ट्रक में खास जगह बना रखी थी। आरोपी के कब्जे से 500 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस गंाजे की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। आंध्रप्रदेश से गांजा लाकर आरोपी दिल्ली व यूपी में सप्लाई करता था।
अपराध शाखा डीसीपी राकेश पावेरिया के अनुसार एसआई विनोद को सूचना मिली थी कि आंध्रप्रदेश से एक ट्रक में श्मशान घाट, गाजीपुर में गांजा लाया जा रहा है। नारकोटिक्स सेल की टीम ने घेराबंदी कर हरियाणा नंबर के ट्रक को रोका। ट्रक में फर्श के नीचे गांजा छिपाने के लिए जगह बना रखी थी। पुलिस ने ट्रक चालक गांव टांडा, बागपत, यूपी निवासी गुलफाम (28) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि वह पहले बड़ौत डिपो में यूपी रोडवेज की बस चलाता था। उसे हर महीने 14 से 15 हजार रुपये मिलते थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे गांजा सप्लाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उसे आंध्रप्रदेश से एक बार गांजा लाने के लिए 30 हजार रुपये देने को कहा गया। पैसे के लालच में वह गांजा सप्लाई करने को तैयार हो गया। उसे कुछ दिन पहले ही ट्रक दिया गया था।
वह ट्रक में फर्श के नीचे गांजा छिपा देता था और खाली ट्रक लेकर चलता था। आरोपी का कहना है कि वह खाली ट्रक इसलिए चलाता था क्योंकि पुलिस खाली ट्रक को चैक नहीं करते हैं।