{"_id":"64bdb9a3e171084e65005283","slug":"ex-army-man-steals-20-lakhs-from-bank-s-cash-van-arrested-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पूर्व सैन्यकर्मी ने बैंक की कैश वैन से चुराए 20 लाख, गिरफ्तार, रुपया भी हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पूर्व सैन्यकर्मी ने बैंक की कैश वैन से चुराए 20 लाख, गिरफ्तार, रुपया भी हुआ बरामद
Mon, 24 Jul 2023 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:07 AM IST
सार
कैश वैन पंजाबी बाग से एक करोड़ रुपये लेकर जमा करवाने के लिए राजेंद्र नगर जा रही थी। बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले आरोपी को हिफाजत के लिए वैन के साथ भेजा गया था, लेकिन उसकी नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सैन्यकर्मी ने पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन से 20 लाख रुपये चुरा लिए। कैश वैन पंजाबी बाग से एक करोड़ रुपये लेकर जमा करवाने के लिए राजेंद्र नगर जा रही थी। बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले आरोपी को हिफाजत के लिए वैन के साथ भेजा गया था, लेकिन उसकी नीयत खराब हो गई। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार (46) को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए रुपयों में से 19.72 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की पंजाबी बाग शाखा के सीनियर मैनेजर राजेंद्र प्रसाद सिंह ने 21 जून 2023 को पुलिस से शिकायत की थी। कि 15 जून को बैंक की कैश वैन एक करोड़ रुपये लेकर न्यू राजेंद्र नगर के लिए निकली थी। वहां पहुंचने पर कैश की जांच हुई तो 20 लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने कैश वैन पर मौजूद सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। पुलिस ने बारी-बारी से एक-एक कर्मचारी से पूछताछ की तो कैश वैन पर कृष्ण कुमार टूट गया और उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से 28 हजार रुपये छोड़कर बाकी रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन
सेना में सर्विस पूरी होने के बाद उसने बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर ली थी। अक्सर वह बैंक की कैश वैन के साथ जाता था। इतनी रकम देखकर उनकी नीयत खराब हो गई। कैश वैन पर बाकी कर्मचारी नए थे और उसके सीसीटीवी भी काम नहीं कर रहे थे। उसने मौका देखकर 20 लाख रुपये चुरा लिए। बाद में रुपये लेकर हरिद्वार चला गया। यहां उसने मौजमस्ती की और ड्यूटी पर लौट आया।