फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   EWS admission process to begin soon

अब आर्थिक पिछड़े वर्ग के दाखिले की तैयारी शुरू

Fri, 12 Feb 2021 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
EWS admission process to begin soon
नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। अब शिक्षा निदेशालय ने इन कक्षाओं में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के दाखिले की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इन वर्गों के दाखिले के लिए भी गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। बीते सालों की तरह दाखिले ऑनलाइन ही होंगे।
विज्ञापन

निदेशालय ने सभी जिला उपशिक्षा अधिकारियों से स्कूलों की अपडेट की हुई सूची उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही सीटों की जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी। सहायक शिक्षा निदेशक योगेश पाल सिंह ने सभी जिला उपशिक्षा निदेशकों को निर्देशित किया है कि वह निजी स्कूलों के संबंध में सभी जानकारी व उनकी सूची 15 फरवरी तक उपलब्ध कराएं। ये जानकारी इसके लिए जारी फॉर्मेट में मांगी गई है।
विज्ञापन

स्कूलों की जीपीएस लोकेशन उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिसमें स्कूल के अक्षांश (लेटीट्यूट) व देशांतर (लांगिट्यूड) का पता चल सके। साथ ही सूची में जो नए स्कूल जुड़े हों या फिर स्कूल किसी दूसरे परिसर में शिफ्ट हुआ हो, उसकी जानकारी देनी होगी। इससे ऑनलाइन दाखिले के समय अभिभावकों को स्कूल का चयन करने में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से कहा गया है कि वह तय तिथि तक हर हाल में यह जानकारी उपलब्ध करा दें जिससे समय से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निजी स्कूलों में नर्सरीे, केजी व पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्लयूएस) व वंचित वर्ग (डीजी), दिव्यांग श्रेणी की 25 फीसदी सीटें निर्धारित हैं। इनके दाखिले सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन लॉटरी से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed