फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Even after losing the battle of life, 4 people gave new life

जिंदगी की जंग हारकर भी 4 लोगों को दिया नया जीवन

Sat, 26 Dec 2020 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Even after losing the battle of life, 4 people gave new life
डेमो इमेज

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली एक महिला जिंदगी की जंग हार कर भी चार लोगों को नया जीवन दे गई। रफत परवीन (41) को19 दिसंबर को तेज सिर दर्द की शिकायत के बाद वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह ऐन्युरिज्म़ से पीड़ित थीं। इसका मतलब है कि उनके दिमाग की एक रक्त वाहिनी से खून निकल रहा था और वह दिमाग के दूसरे हिस्सों तक पहुंच रहा था। इस जटिल बीमारी के चलते महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी और शुक्रवार को डॉक्टरों ने महिला को मृत (ब्रेन डेड ) घोषित कर दिया।

विज्ञापन


महिला की मौत के बाद उनके परिजनों ने अंगदान का फैसला किया। परिवार की सहमति के बाद डॉक्टरों ने राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नोटो ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को रफत परवीन के अंग प्रत्यारोपित करने का फैसला किया। महिला के शरीर से सावधानीपूर्वक दिल, दोनों किडनी और एक लिवर निकाला गया। मैक्स, वैशाली से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के बीच पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया।
विज्ञापन


दोनों अस्पतालों के बीच की 23.8 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 18 मिनट में तय कर लिया गया। महिला की किडनी गाजियाबाद में ही किडनी की बीमारी से पीड़ित 37 वर्षीय महिला को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। महिला के लिवर को 59 साल की दिल्ली की एक महिला को लगाया गया। दूसरी किडनी को गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित किया गया। वैशाली से गुरुग्राम तक कि दूरी 45 मिनट में तय की गई। महिला के दिल को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती 56 साल के मरीज में प्रत्यारोपित किया गया। उत्तराखंड का यह मरीज काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed