फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   EOW arrest 2 advocates for duping of crores pretext of giving better returns on investment in the company

New Delhi: बेहतर रिटर्न का झांसा देकर 193 लोगों से करोड़ों की ठगी, दो अधिवक्ता गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2022 04:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 27 Nov 2022 04:45 AM IST
सार

आरोपियों से बरामद किए कागजात और बैंक खातों से पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्होंने अब तक कितने करोड़ रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन
EOW arrest 2 advocates for duping of crores pretext of giving better returns on investment in the company
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी में निवेश पर बेहतर मुनाफे देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी में दो अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में 193 लोगों से ठगी की बात सामने आई है। आरोपियों ने निवेशकों को प्रगति ग्रीन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड नामक कंपनी की योजनाओं में निवेश का लालच दिया था। बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद में निवेशकों ने कंपनी में करोड़ों रुपये का निवेश कर दिए। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी केडी शुक्ला व अनुराग पांडेय रूप में हुई है। पुलिस इनसे बरामद कागजात और बैंक खातों के जरिये यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्होंने अब तक कितने करोड़ रुपये की ठगी की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि केडी शुक्ला ने अपने सहयोगियों अनुराग पांडे, आलोक कुमार और आरपी सिन्हा के साथ मिलकर 193 लोगों को कंपनी की योजना में निवेश करने का लालच दिया था। पैसे रिटर्न नहीं होने पर निवेशकों ने शाखा में शिकायत की थी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि अनुराग पांडेय और आलोक कुमार ने आकर्षक रिटर्न के बहाने प्रगति ग्रीन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी खोली और लाभ दिलाने वाली योजनाओं में निवेश करने का झांसा दिया। जांच में पता चला कि केडी शुक्ला स्नातक के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद वह वकालत करने लगा। इस दौरान उनकी मुलाकात आलोक कुमार से हुई और फिर उनलोगों ने साथ मिलकर प्रगति ग्रीन एग्रो प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड की मनी बैक योजना शुरूआत की। वहीं अनुराग पांडे ने केडी शुक्ला से मिलने के बाद उन्हें आलोक कुमार से मिलवाया था। फिर तीनों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मनी बैक योजना के लिए काम करना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed