फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   eople rescued after house collapse in Sadar Bazaar area fire tenders at the spot

दिल्ली: सदर बाजार में मकान गिरने से कई लोग दबे, पांच को निकाला, तीन की हालत गंभीर

Tue, 09 Feb 2021 12:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
eople rescued after house collapse in Sadar Bazaar area fire tenders at the spot
घटना की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : अमर उजाला

पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक मकान जमींदोज हो गया। मकान के मलबे में कई लोग दब गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दमकलकर्मी अब तक मलबे से पांच लोगों को बाहर निकाल चुके हैं। इनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं दमकलकर्मी अब भी राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। 
विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, अग्निशमन विभाग को सुबह साढ़े दस बजे एक मकान के गिरने की खबर मिली थी। यह घटना कुरैशी नगर, गली चरखी वाली, सदर बाजार में हुई। कुल 6 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान जोरों से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed