फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Enthusiasm among youth to take vaccine, two-day vaccination slot book in delhi

दिल्ली : वैक्सीन लेने के लिए युवाओं में उत्साह, दो दिन के लिए टीकाकरण स्लॉट बुक

Tue, 04 May 2021 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 May 2021 08:17 AM IST
सार

कोविन वेबसाइट के ही अनुसार अगले दो दिन तक युवाओं ने सभी स्लॉट बुक कर लिए हैं। यानि कि सोमवार को अगर किसी ने पंजीयन कराया है तो उसे पांच मई के बाद का अपॉइनमेंट मिल रहा है। 
 

विज्ञापन
Enthusiasm among youth to take vaccine, two-day vaccination slot book in delhi
वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में उत्साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में वैक्सीन लेने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि युवा बढ़चढ़कर वैक्सीन के लिए पंजीयन करा रहे हैं। कोविन वेबसाइट के ही अनुसार अगले दो दिन तक युवाओं ने सभी स्लॉट बुक कर लिए हैं। यानि कि सोमवार को अगर किसी ने पंजीयन कराया है तो उसे पांच मई के बाद का अपॉइनमेंट मिल रहा है। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि दिल्ली में एक दिन में 45 हजार युवाओं को वैक्सीन देने की क्षमता है लेकिन पंजीयन अधिक होने की वजह से अगले दो दिन के सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक दिल्ली में 33 लाख लोगों को वैक्सीन मिला है जिनमें से सात लाख लोग दोनों डोज लेकर कोविड सुरक्षा कवच धारण कर चुके हैं। 
विज्ञापन


18 से 44 वर्ष की आयु की कुल आबादी 92 लाख के आसपास है। ऐसे में दिल्ली सरकार जल्द से जल्द इन लोगों को वैक्सीन देने में जुट गई है। आबादी बड़ी होने की वजह से ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या तीन हजार तक ले जाने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अनुसार 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के 60 हजार लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन देने की क्षमता विकसित कर ली गई है। जबकि 45 हजार युवाओं को वैक्सीन देने की क्षमता अलग है। 

इस हिसाब से देखें तो दिल्ली में अब एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया जा सकता है। कोविन वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में कुल 899 केंद्र हैं जिनमें से 825 सरकारी केंद्रों पर निशुल्क वैक्सीन दी जा रही है। सोमवार को ही एक दिन में 88583 लोगों ने वैक्सीन के लिए पंजीयन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed