फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Encounter with miscreant who opened fire at house of scrap businessman in welcome Delhi

दिल्ली में कारोबारी के घर पर गोलीबारी: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो बदमाश, एक निकला नाबालिग

Sun, 03 Dec 2023 08:12 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 08:12 AM IST
सार

दिल्ली के वेलकम में एक स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी और उनके घर पर गोलीबारी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। जांच में पता चला कि स्कूटी से आए दो बदमाशों ने कारोबारी अबरार अहमद के घर पर तीन गोली चलाकर भागे हैं।

विज्ञापन
Encounter with miscreant who opened fire at house of scrap businessman in welcome Delhi
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस ने वेलकम में एक स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी और उनके घर पर गोलीबारी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है। घायल बदमाश गैंगस्टर हासिम बाबा का करीबी है। 

विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश की पहचान हर्ष विहार निवासी अक्की के रूप में हुई है, वहीं दूसरे बदमाश की उम्र 16 साल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 नवंबर की रात एक बज पुलिस को वेलकम के एक स्क्रैप कारोबारी के घर पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि स्कूटी से आए दो बदमाशों ने कारोबारी अबरार अहमद के घर पर तीन गोली चलाकर भागे हैं। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले। कारोबारी ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी और खुद को हासिम बाबा गैंग का बदमाश बताया था।

विज्ञापन

जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने निरीक्षक राहुल अधिकारी के नेतृत्व में जांच शुरू की। दो नवंबर की देर रात 3.20 बजे पुलिस ने तीसरे पुस्ते पर गश्त के दौरान स्कूटी से जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। दोनों बदमाश स्कूटी छोड़कर भागने लगे। एक बदमाश ने पुलिस टीम गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। 

दोनों बदमाश अंधेरे में भाग गए। कुछ देर की तलाशी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। अक्की के पैर में गोली लगी थी, जिसे पुलिस ने तुरंत जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती करवाया। बदमाशों के पास से पुलिस को दो पिस्टल मिली है। पूछताछ में बदमाशों ने कारोबारी के घर पर गोलीबारी करने की बात कबूल की है। 50 लाख की रंगदारी मांगने और कारोबारी को डराने के लिए गोलीबारी की थी। 

पुलिस ने बताया कि अक्की पर हत्या का प्रयास, वसूली और जुआ अधिनियम सहित कई मामले दर्ज है। वहीं मौजपुर का रहने वाला नाबालिग का यह पहला अपराध है। वह 12 वीं तक पढ़ा है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed