फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Elevator falls in basement due to breaking of wire, death of an employee

तार टूटने से बेसमेंट में गिरी लिफ्ट, एक कर्मचारी की मौत

Wed, 19 Aug 2020 06:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली्ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली्ा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
Elevator falls in basement due to breaking of wire, death of an employee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

बवाना स्थित फैक्टरी में लगी लिफ्ट का तार टूटने से हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसका भगवान महावीर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान लाल बहादुर (50) के रूप में हुई। पुलिस, लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर फैक्टरी मालिक विरेंद्र कुमार से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लाल बहादुर बवाना के डीएसआईआईडीसी, सेक्टर-4 स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। हादसे में घायल हुए कर्मचारी मोनू ने पुलिस को बताया कि दो मंजिला फैक्टरी में बाइक की डिग्गी से संबंधित सामान बनता है। फैक्टरी में सामान ऊपर-नीचे लाने के लिए लिफ्ट लगी है।
विज्ञापन


रविवार रात वह लाल बहादुर के साथ लिफ्ट में मौजूदा था। तभी तार टूटने से लिफ्ट बेसमेंट में जा गिरी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्टरी मालिक के भाई नरेंद्र ने उन्हें भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने लाल बहादुर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मृतक के सिर व पैरों में चोट लगने से अधिक खून बह गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed