{"_id":"6064ce228ebc3ee64e6fc374","slug":"election-of-delhi-sikh-gurdwara-prabandhak-committee-on-25th-ashram-news-noi574532118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 25 को
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 25 अप्रैल को होगा। दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है। 25 अप्रैल को सभी 46 वार्ड के लिए चुनाव होंगे व 28 अप्रैल को मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
गुुरुद्वारा चुनाव के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 7 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। चुनाव निदेशक नरेंद्र सिंह के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 8 अप्रैल को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। नोटिस के मुताबिक मतों की गिनती 28 अप्रैल को की जाएगी।
प्रबंधक कमेटी पर शिरोमणि अकाली दल (बादल गुट) का कब्जा है। पिछले दो चुनावों से पार्टी को लगातार जीत मिली है। इस बार सत्ता बचाने की चुनौती है। वर्ष 2010 में दिल्ली गुरुद्वारा एक्ट 1971 के नियम-14 में किए गए बदलाव को अदालत ने लागू करने को कहा है। इस नियम के तहत सिर्फ सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत पार्टियां ही चुनाव लड़ सकती है।
विज्ञापन
प्रबंधक कमेटी में कुल 55 सदस्यों में से 46 सदस्य चुनाव जीत कर पहुंचते है तो अकाल तख्त साहिब, तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री केशगढ़ साहिब व तख्त श्री हुजूर साहिब के जत्थेदार भी डीएसजीपीसी के सदस्य होते है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधि भी सदस्य होता है। दिल्ली के सिंह सभाओं के प्रधानों में से दो को सदस्य बनाया जाता है। इसका चयन लॉटरी से किया जाता है। गुरुद्वारा निदेशालय ने 23 निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं। प्रत्येक निर्वाचन अधिकारी को दो सीटों पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। चार साल के अंतराल पर चुनाव दिल्ली सरकार के अधीन गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय कराता है।
------------------
शिअद को मिला बाल्टी चुनाव चिह्न
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को बाल्टी चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बाल्टी चुनाव चिह्न आवंटित करने के आदेश दिए हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बताया कि अदालत का यह फैसला गुरु के सच्चे तख्त की जीत है और सरकारी तख्त का फर्श साफ करने वालों की हार है।
--------
जागो पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की घोषणा के साथ ही सिख राजनीतिक पार्टी में सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य रूप से इस बार तीन पार्टी चुनावी अखाड़े में होगी। इनमें शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना गुट), शिरोमणि अकाली दल (बादल गुट) व बादल दल से ही टूट कर बनी नई जागो पार्टी शामिल हैं। चुनाव में कई कद्दावर नेता भी चुनाव लड़ेंगे। इनमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, मनजीत सिंह जीके और मनजिंदर सिंह सिरसा मुख्य रूप से चुनाव लड़ सकते है।
जागो पार्टी ने तो चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जारी करनी शुरू कर दी है। 46 वार्ड के लिए जागो पार्टी ने अभी तक 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जागो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने बताया कि इस बार मुकाबला एक तरफ गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले और श्री अकाल तख्त साहिब से फैसले लेने वाली सियासी समूह है। जिसने कौमी संस्थानों को सियासी प्रभाव द्वारा बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जागो के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरजीत सिंह जीके कालकाजी वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। जबकि हरजीत सिंह जीके सरिता विहार वार्ड से कमेटी सदस्य हैं। जागो यूथ विंग के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर पुनप्रीत सिंह मालवीय नगर से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही विवेक विहार वार्ड से पूर्व कमेटी सदस्य भूपिंदर सिंह सब्बरवाल, रोहिणी वार्ड से अमरजीत सिंह रोहिणी, शकूर बस्ती से सिकलीगर समाज के मुख्य नेता पप्पू सिंह, चंदर विहार वार्ड से लुबाणा बिरादरी के सज्जन सिंह, विष्णु गार्डन वार्ड से बख्शीश सिंह, रवि नगर वार्ड से हरविंदर सिंह, गुरु नानक नगर वार्ड से गुरिंदरजीत सिंह, उत्तम नगर से बीबी दविंदर कौर, शिव नगर वार्ड से मनजीत सिंह रूबी, सरिता विहार वार्ड से इंद्रजीत सिंह, दिलशाद गार्डन वार्ड से सुखदेव सिंह एवं खुरेजी खास वार्ड से गुरमीत सिंह कोहली जागो के उम्मीदवार होंगे।
----------
साढ़े तीन लाख वोटर
गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव नई वोटर सूची के आधार पर होगा। नई वोटर लिस्ट में करीब 65 हजार बोगस लिस्ट कैंसिल की गई है। जबकि, चुनाव निदेशालय की ओर से करीब 45 हजार नये वोटर फोटोयुक्त जोड़े गए हैं। वर्तमान में करीब 3.5 लाख मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। 2017 में हुए गुरुद्वारा कमेटी के आम चुनाव में 3 लाख 85 हजार वोटर थे, जिसमें से 1 लाख 53 हजार बिना फोटो वाले वोटर थे। नई वोट बनाने की प्रक्रिया में 65 हजार वोटर पुराने दर्ज पतों पर नहीं मिले हैं। 65 हजार वोटर ऐसे मिले हैं जो रहते तो हैं लेकिन उनकी फोटो नहीं है। गुरुद्वारा वार्ड मतदाता सूची में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के पात्र सिख नागरिकों का पंजीकरण किया जाता है।