फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Due to rising pollution levels, SGFI has postponed all sports tournaments.

Delhi News: बढ़ते प्रदूषण के चलते एसजीएफआई ने सभी खेल टूर्नामेंट किए स्थगित

Thu, 25 Dec 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Due to rising pollution levels, SGFI has postponed all sports tournaments.
खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए एसजीएफआई ने दिल्ली में आयोजित होने वाले 69वें नेशनल स्कूल गेम के सभी प्रस्तावित खेल टूर्नामेंटों को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय खिलाड़ियों की सेहत, शारीरिक सुरक्षा और दीर्घकालिक फिटनेस को ध्यान में रखकर लिया गया है।


दिल्ली में पिछले कुछ समय से एक्यूआई 400 के पार लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषित हवा में खेल गतिविधियां करने से बच्चों और किशोर खिलाड़ियों को सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन, थकान और लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए एसजीएफआई ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



एसजीएफआई के कैलेंडर के अनुसार दिल्ली में जिन खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित किया गया है, उनमें स्क्वैश, थांगता मार्शल आर्ट, बेसबॉल (अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19), रग्बी, कुश्ती (फ्री स्टाइल), टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो और कलारीपयट्टू जैसे खेल शामिल हैं। ये सभी प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए प्रस्तावित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीईओ एस सुनील दत्त का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदूषण के इस स्तर में खेल कराना किसी भी तरह से उचित नहीं है। जब तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक टूर्नामेंट आयोजित करना जोखिम भरा हो सकता है। इसी कारण से स्थिति की समीक्षा के बाद ही आगे की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। एसजीएफआई ने सभी संबंधित राज्य संघों, टीम अधिकारियों और प्रतिभागियों से अपील की है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें और बिना अनुमति किसी भी तरह की तैयारी या यात्रा न करें। जैसे ही हालात सामान्य होंगे, स्थगित प्रतियोगिताओं की नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed