फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU to issue commemorative stamp 100 coin Vice President and Education Minister Dharmendra Pradhan will attend

शताब्दी समारोह आज : स्मारक टिकट 100 का सिक्का जारी करेगा डीयू, उपराष्ट्रपति व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे शामिल

Sun, 01 May 2022 02:09 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 01 May 2022 02:09 AM IST
सार

डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि उपराष्ट्रपति नायडू सौ रुपये का एक स्मारक सिक्का, शताब्दी टिकट, और एक स्मारक शताब्दी खंड लॉन्च करेंगे जो विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाएगा।

विज्ञापन
DU to issue commemorative stamp 100 coin Vice President and Education Minister Dharmendra Pradhan will attend
DU - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) रविवार को शताब्दी समारोह पर डाक टिकट, 100 रुपये का सिक्का व एक वेबसाइट लॉन्च करेगा। शताब्दी वर्ष का आयोजन समारोह दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर के बहुउद्देशीय हाल में किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि उपराष्ट्रपति नायडू सौ रुपये का एक स्मारक सिक्का, शताब्दी टिकट, और एक स्मारक शताब्दी खंड लॉन्च करेंगे जो विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाएगा। इस दौरान नायडू अंडर ग्रेजुएट करिकुलर फ्रेमवर्क (यूजीसीएफ) 2022 (हिंदी संस्करण), अंडरग्रेजुएट करिकुलर फ्रेमवर्क (यूजीसीएफ) 2022 (संस्कृत संस्करण), विश्वविद्यालय द्वारा हासिल किए गए ऐतिहासिक उपलब्धियों का एक लेखा जोखा भी लांच करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नायडू शताब्दी वेबसाइट भी लांच करेंगे, जो स्मृति को लेकर एक डिजिटल यात्रा के रूप में काम करेगी। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के जीवन पर 100 सेकेंड की एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। विश्वविद्यालय ने अपने 100वें वर्ष को मनाने के लिए एक मई को कार्यक्रम की योजना बनाई है। समारोह के लिए 10 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए एक कॉफी टेबल बुक लाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन कॉलेजों के साथ शुरू हुआ था विवि
गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय जो सिर्फ तीन कॉलेजों, 750 छात्रों, आठ विभागों और दो संकायों के साथ शुरू हुआ था, अब 90 कॉलेजों में विकसित हुआ है, जिसमें छह लाख से अधिक छात्र, 86 विभाग, 16 संकाय, 25 केंद्र और चार संस्थान हैं।  उत्सव के हिस्से के रूप में विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर बीटेक, प्रबंधन और आर्थिक पाठ्यक्रम सहित कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा।


इंजीनियरिंग संकाय शुरू करने की योजना
गुप्ता ने कहा कि शताब्दी वर्ष में विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग संकाय शुरू करने की योजना बना रहा है। वर्तमान में विश्वविद्यालय के पास कोई इंजीनियरिंग फैकल्टी नहीं है। अब विश्वविद्यालय अपने सपने के रूप में इंजीनियरिंग को समर्पित एक फैकल्टी स्थापित करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed