{"_id":"60f8b29b3fe0f0446565e56c","slug":"du-released-ug-final-year-results-in-record-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय समाचार : डीयू ने रिकॉर्ड समय में जारी किए यूजी अंतिम वर्ष के नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय समाचार : डीयू ने रिकॉर्ड समय में जारी किए यूजी अंतिम वर्ष के नतीजे
Thu, 22 Jul 2021 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:19 AM IST
सार
- यूजी अंतिम वर्ष के 60 फीसदी कोर्सेज के रिजल्ट घोषित
- शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाणपत्र देने की अपनाई रणनीति
- बीते सालों में एक सेमेस्टर का रिजल्ट चार से पांच महीने में होता था जारी
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने परीक्षा समाप्त होने के तीन सप्ताह के भीतर 60 फीसदी रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। डीयू के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब रिकॉर्ड समय में इतने रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इससे उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को आसानी होगी। इसकेलिए परीक्षा शाखा ने शिक्षकों को प्रोत्साहन देने की नीति अपनाई।
विज्ञापन
अब यूजी अंतिम वर्ष के चालीस फीसदी कोर्सेज के रिजल्ट आना बाकी है। जिन्हें इस माह के अंत तक या अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में अब तक रिजल्ट आने में चार से पांच महीने लग जाते थे। रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। इस बार परीक्षा शाखा ने समय से रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
इसकेलिए अलग से रणनीति अपनाई गई। डीयू परीक्षा शाखा डीन प्रो डी.एस रावत ने बताया कि तीन सप्ताह यूजी कोर्सेज की ओपन बुक परीक्षा समाप्त हुई हैं। ऐसे में हम अब तक अंतिम वर्ष के यूजी कोर्सेज के फीसदी कोर्सेज के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इस बार रिजल्ट जारी करने से पहले ही यह तय कर लिया गया था कि समय से रिजल्ट जारी किए जाएंगे जिससे कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
इसकेलिए अलग से एक रणनीति तय की गई। जिसकेतहत ना केवल शिक्षकों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रमाणपत्र देने की योजना बनाई बल्कि शिक्षकों ने अपने डेटा बेस को स्वयं ही वेरिफाई किया। इससे गलती की गुजाइंश काफी कम हो गई। प्रो रावत ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में 10 हजार शिक्षकों को लगाया जाता है।
कॉलेजों द्वारा तैयार शिक्षकों के डेटा बेस के आधार पर ही उन्हें उत्तरपुस्तिका आवंटित की जाती हैं। कॉलेज के डेटा बेस में तीस से चालीस फीसदी गलती की गुजाइंश रहती थी। इस बार हमनें शिक्षकों को कहा कि वह अपना डेटा खुद ही वेरिफाई करें इससे गलती काफी कम हुई। वहीं मूल्यांकन भी परीक्षा समाप्त होने केसाथ-साथ शुरू कर दिया गया। शिक्षकों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र देने की नीति अपनाई
शिक्षक समय से उत्तरपुस्तिका चेक करके दें, इसकेलिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र देने की नीति अपनाई। इससे मूल्यांकन का कार्य जल्दी पूरा हुआ। अब जो चालीस फीसदी रिजल्ट घोषित होने हैं उनका भी 90-95 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। लिहाजा इस माह केअंत या अगले माह के पहले सप्ताह तक सभी कोर्सेज के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।