{"_id":"61959df2272adf455f63ecd1","slug":"du-admission-process-in-pg-course-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2021: पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया आज से, पहली सूची जारी, 21 तक प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DU Admission 2021: पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया आज से, पहली सूची जारी, 21 तक प्रवेश
Thu, 18 Nov 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:57 AM IST
सार
20 हजार सीटों के लिए 1,83,815 आवेदन आए। 39 पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी।
विज्ञापन
डीयू : पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया आज से
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दाखिले के लिए बुधवार को करीब 39 पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी कर दी गई। इसके आधार पर 18 से 21 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा।
कॉलेज 22 नवंबर तक दाखिले मंजूर करेंगे। विद्यार्थी 23 नवंबर दोपहर एक बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। फीस का भुगतान भी पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। अभी 74 में से सिर्फ 39 पाठ्यक्रमों के दाखिले शुरू हो रहे हैं। दूसरी सूची 26 नवंबर को जारी होगी, जिसके आधार पर 27 से 29 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा। छात्र एक दिसंबर दोपहर एक बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
तीसरी सूची तीन दिसंबर को जारी होगी। इस सूची के बाद भी सीटें शेेष रहने पर अन्य सूची जारी की जाएंगी। दाखिले के लिए छात्रों को पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा। जहां से उनके डैशबोर्ड पर पहुंचने पर सभी तरह की जानकारी आ जाएगी। दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी छात्रों को पोर्टल के माध्यम से ही मिलेगी।छात्र का दाखिला मंजूर होने पर उन्हें फीस भुगतान की जानकारी भेजी जाएगी।