फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: 1.5 lakh students will appear in exams online

डीयू : डेढ़ लाख छात्र घर बैठे देंगे परीक्षा, कॉलेजों को भी तैयार रहने की हिदायत

Tue, 30 Nov 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 05:10 AM IST
सार

अधिकतर छात्रों ने ओबीई के लिए ऑनलाइन का विकल्प चुना। प्रश्न पत्र प्राप्त करने से लेकर उत्तरपुस्तिका अपलोड करने की जानकारी छात्रों को मेल के माध्यम से भेजी गई। 

विज्ञापन
DU: 1.5 lakh students will appear in exams online
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार से यूजी-पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं में करीब डेढ़ लाख छात्र ओपन बुक एग्जाम(ओबीई) परीक्षा घर पर बैठ कर ऑनलाइन परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए अधिकतर छात्रों ने घर से ऑनलाइन परीक्षा देने के विकल्प का चयन किया है। यदि कोई छात्र कॉलेज आकर ऑनलाइन परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिए कॉलेजों को संसाधन तैयार रखने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


परीक्षा शाखा डीन प्रो डी.एस रावत ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा शाखा की ओर से छात्रों को परीक्षा देने की पूरी जानकारी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। कोरोना महामारी केकारण अब भी कैंपस खुला नहीं है। ऐसे में अधिकतर छात्रों ने घर से ही ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प चुना है। कितने छात्रों ने कॉलेज जाकर ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प चुना है, इसका अभी विश्लेषण नहीं किया गया है, लेकिन ऐसे छात्र बेहद कम है। कॉलेज का विकल्प चुनने वालों को वहां जाकर परीक्षा देनी होगी, वहां उन्हें आईसीटी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन


प्रो रावत ने बताया कि सभी डेढ़ लाख छात्रों को परीक्षा केसंबंध उसकेअभ्यास को लेकर जानकारी भेजी गई है जिससे कि उन्हें परीक्षा देने में दिक्कत ना हो। परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे, दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे में होगी। वहीं एसओएल छात्रों केलिए भी जानकारी भेजी गई है। जिसमें उनसे कहा गया है कि उत्तरपुस्तिकाएं पीडीएफ फॉर्म(सात एमबी) से केम में होगी। ऐसे में पेपर को स्कैन करने और उसका पीडीएफ बनाने का अभ्यास करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य महत्वपूर्ण बातें
पीडीएफ में पासवर्ड ना डालें। पीडीएफ अपलोड करते समय इस बात का ध्यान रखें कि सही पीडीएफ ही अपलोड हो। प्रत्येक उत्तर केलिए पीडीएफ बनानी होती है लिहाजा प्रत्येक उत्तर शीट पर परीक्षा की तिथि, समय, रोल नंबर, कोर्स का नाम, सेमेस्टर, यूनिक पेपर कोड, पेपर का शीर्षक लिखे। खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी व तकनीकी गड़बड़ी के मामले में छात्र परीक्षा लिखने के लिए तीन घंटे, प्रश्न पत्र डाउनलोड करने और अपलोड करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। यदि उत्तरपुस्तिका पोर्टल पर अपलोड नहीं होती तो वह ईमेल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। यदि पीडीएफ उत्तरपुस्तिका भेज दी है तो ईमेल ना भेजें। ईमेल आईडी पर भेजी गई उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केवल यह जांचने के बाद किया जाएगा कि उत्तरपुस्तिका डीयू पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed