फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DTC fleet will include 1000 low floor AC buses by 20 september

डीटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1000 लो फ्लोर एसी बसें, 20 सितंबर तक चरणों में आएंगी

Sat, 16 Jan 2021 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
DTC fleet will include 1000 low floor AC buses by 20 september
एसी लो फ्लोर बस... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने डीटीसी के लिए 1000 लो फ्लोर एसी बसें खरीदने के आदेश दे दिए हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई बसें, 12 साल बाद डीटीसी के बेड़े में शामिल की जा रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी बसें 20 सितंबर तक सड़कों पर आ जाएंगी। अब दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों के बेड़े में बसों की संख्या 7693 हो जाएगी, जो अब तक का उच्चतम स्तर पर है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और विश्व स्तरीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को दुनिया की सबसे बेहतरीन परिवहन व्यवस्था बनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हम दिन रात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि 12 साल के इंतजार के बाद डीटीसी में 1000 बसें शामिल होने से मुश्किलें दूर हो जाएंगी। इन 1000 बसों के साथ डीटीसी का बेड़ा 4760 तक बढ़ जाएगा। सीएम ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान तमाम बाधाओं के बावजूद हमारी सरकार फैसले पर कायम रहते हुए खरीद के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को दुनिया की सबसे बेहतरीन परिवहन व्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हम दिन रात काम कर रहे हैं।

नई बसों के बेड़े में शामिल किए जाने से डीटीसी को बंद किए जाने की अफवाहों पर विराम लग गया है। डीटीसी, दिल्ली के परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है।इससे पहले 2011 में बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल हुईं थी। पिछली बार 2008 में डीटीसी बस खरीदने के आदेश दिए गए थे। वर्तमान में डीटीसी की
3760 जबकि 2933 क्लस्टर बसें हैं।

चरणों में शामिल की जाएंगी 1000 बसें
डीटीसी के बेड़े में शामिल की जाने वाली 1000 में से 700 बसें कंपनी जेबीएम से जबकि 300 बसें टाटा से खरीदी जाएंगी। दोनों कंपनियों को बसें खरीदने का आदेश बोली के आधार पर दिया गया है। 15 जनवरी को आदेश देने के बाद 16 सप्ताह के भीतर 80 बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। 24 सप्ताह के भीतर 660 बसें जबकि सभी 1 हजार बसें सितंबर तक डीटीसी के बेड़े में शामिल कर ली जाएंगी। दो साल में दिल्ली के परिवहन बेड़े में 1681 बसें शामिल की गई हैं। 


होंगी आधुनिक सुविधाएं
नई बसें बीएस -6 मानकों के मुताबिक एसी बसें होंगी। इनमें रियल-टाइम यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस के अलावा दिव्यांगों के लिए तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed