फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drug smuggling ring busted 10 arrested including a woman 1.3 kg of smack and 3.71 crore in cash seized in delh

मादक पदार्थों की तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 10 गिरफ्तार, 1.3 किलो स्मैक और 3.71 करोड़ नकद बरामद

Tue, 15 Sep 2026 06:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 06:05 AM IST
सार

ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पैडलर (बेचने वाले), डिस्ट्रीब्यूटर, बिचौलिए/ लॉजिस्टिक्स संभालने वाले, सप्लायर और स्टॉक रखने वाले शामिल हैं।

विज्ञापन
Drug smuggling ring busted 10 arrested including a woman 1.3 kg of smack and 3.71 crore in cash seized in delh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पैडलर (बेचने वाले), डिस्ट्रीब्यूटर, बिचौलिए/ लॉजिस्टिक्स संभालने वाले, सप्लायर और स्टॉक रखने वाले शामिल हैं। इनके पास से 1.3 किलो स्मैक और 3.71 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने नकदी की बरामदगी को लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। आरोपियों की पहचान किरण उर्फ राम प्रसाद, नीरज उर्फ थापा, अशोक उर्फ रामू, मनिया उर्फ सुमन पाठक, विक्की, गुड्डू, सुनीत उर्फ नन्हे और गोपी सिंह के रूप में हुई है। अब्दुल्ला व करण पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन

 
दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि अप्रैल में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया था और उनसे पूछताछ के आधार पर एसीपी, सरिता विहार अनिल शर्मा, ओखला थानाध्यक्ष अनिल मलिक व ओखला फेज-तीन चौकी प्रभारी जांच अधिकारी एसआई चंद्रवीर की टीम ने 4 महीने तक जांच की। आरोपियों के पास से बरामद 1.3 किलो स्मैक का बाजार मूल्य करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। 27 अप्रैल, 2026 को ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के दौरान दो स्थानीय ड्रग पेडलर्स झुग्गी, बालाजी एस्टेट, गोविंदपुरी, नई दिल्ली निवासी अब्दुल्ला (22) को 11.12 ग्राम स्मैक के साथ व संजय कॉलोनी, ओखला फेज-दो निवासी करण (18) को 13.53 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। लगातार पूछताछ में दोनों पेडलर्स ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले किरण के नाम का खुलासा किया। पुलिस ने गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन से एक अलग मामले में किरण को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ओखला चौकी प्रभारी एसआई चंद्रवीर ने प्रोडक्शन वारंट लगाया। दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया। किरण से पूछताछ के बाद संजय कॉलोनी निवासी नीरज उर्फ थापा (35) को 9 ग्राम स्मैक और अशोक उर्फ रामू (44) को 7 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपना माल लेने का जरिया बदलकर मनिया नाम की एक महिला सप्लायर को बना लिया था। वह ऑटो-रिक्शा की मदद से चुपके से अपना काम करती थी। इसके बाद पुलिस ने मनिया उर्फ सुमन पाठक, विक्की और गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।


जांच में पता चला कि मनिया फरीदाबाद के एक सप्लायर सुनीत उर्फ नन्हे से नशीले पदार्थ खरीद रही थी। फरीदाबाद में छापेमारी कर सुनीत उर्फ नन्हे को पकड़ा गया। सुनीत अपने जीजा और बराबर के पार्टनर, गोपी सिंह के साथ मिलकर काम कर रहा था। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed