{"_id":"68da94d00d5e3cc518072133","slug":"drug-racket-busted-3-smugglers-arrested-ashram-news-c-340-1-del1004-106770-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 3 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 3 तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग व होटल प्रबंधन में डिप्लोमा धारक और बीएससी में स्नातक हैं तीनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में सक्रिय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए तीन मादक पदार्थ तस्करों तजिंदरपाल सिंह उर्फ हैप्पी, विक्रम सिंह भदौरिया और उनके सहयोगी कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ केडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया, अमृतसर निवासी हैप्पी ने नॉटिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। वह 2014 में मलेशिया में काम कर चुका है। महामारी के बाद 2022 में भारत लौटने के बाद वह अपने पूर्व मर्चेंट नेवी सहयोगी सुरजीत उर्फ जीता से फिर से जुड़ गया। सुरजीत मेथमफेटामाइन के तस्करी में शामिल था। चंडीगढ़ में मादक पदार्थ मामले में सुरजीत की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने दिल्ली में अपने सहयोगी विक्रम के साथ मिलकर दिल्ली में नशीली दवाओं की आपूर्ति का नेटवर्क जारी रखा। विक्रम ग्वालियर से बीएससी में स्नातक किया हुआ है और दिल्ली में कैब ड्राइवर के रूप में काम करता है था।
उत्तराखंड के होटल प्रबंधन में डिप्लोमा धारक बिष्ट ने कोविड महामारी के दौरान नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल होने से पहले दिल्ली भर के क्लबों में काम किया था। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 32 ग्राम मेथामफेटामाइन और सात ग्राम एमडीएमए टैबलेट जब्त की गई है। इनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, पुलिस टीम ने 2 सितंबर को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में घेराबंदी कर हैप्पी और विक्रम सिंह भदौरिया को 24 ग्राम मेथामफेटामाइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान उनके सहयोगी नीम करोली नगर, देहरादून, उत्तराखंड के मूल निवासी कुंदन को भी 4 सितंबर को वसंत कुंज में गिरफ्तार किया गया।