फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Driver escaping from free lane without tag

बगैर टैग फ्री लेन से फरार हो रहे हैं वाहन चालक

Tue, 27 Aug 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Driver escaping from free lane without tag
नई दिल्ली। दिल्ली में वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश के लिए आरएफआईडी टैग अनिवार्य करने के बाद फ्री लेन से फरार होने वाले वाहन चालकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोज औसतन 15 फीसदी वाहन चालक टोल कर्मियों को चकमा देकर फ्री लेन से फरार हो रहे हैं। टैग के बगैर फ्री लेन से फरार होने वाले वाहन चालक जुर्माने का भी भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे नुकसान होने लगा है।
विज्ञापन

23 अगस्त की रात से आरएफआईडी टैग अनिवार्य किए जाने के बाद से वाहन चालक टैग लेने के लिए रात के वक्त इंतजार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि एमसीडी के अतिरिक्त उपायुक्त रणधीर सहाय का कहना है कि टैग लेने वालों को दस्तावेज जमा करवाने की सुविधा के साथ जुर्माने से राहत का असर दिखने लगा है। अधिकतर वाहन चालक इसे अपनाने लगे हैं, ताकि उन्हें न तो इंतजार करना पड़े और न ही जुर्माना भरना पड़े। सात दिन के अंदर टैग तैयार होने पर इसे वाहनों पर लगा दिया जाता है। सुरक्षा के लिहाज से सभी वाहनों में सामने ही टैग लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे।
विज्ञापन

अब तक 2.18 लाख वाहनों को मिल चुका है टैग
एडीसी के मुताबिक, सोमवार शाम तक 2.18 लाख से अधिक टैग लगाए जा चुके हैं। रोज करीब 15 हजार वाहनों पर टैग लगाए जा रहे हैं। इसके लिए दिल्ली की सीमा से बाहर लगे कियॉस्क पर भी तेजी से काम चल रहा है, लेकिन जिन्हें अपने साथ ही टैग लेना है, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि एमसीडी की कोशिश है कि वाहन मालिकों को टैग लेने में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed