फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doubt on the credibility of the government figures presented in the President's address: Chidambaram

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में पेश सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता पर जताया संदेह

Thu, 31 Jan 2019 06:00 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Doubt on the credibility of the government figures presented in the President's address: Chidambaram
p chidambaram

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय सांख्यकी आयोग को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण में पेश आंकड़ों पर संदेह जताया है। गुरुवार को शुरू हुए संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल सरकार के आंकड़ों की विश्वसनीयता पर उन्होंने संदेह जताया। 

विज्ञापन


चिदंबरम ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद भवन परिसर में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने सांख्यकी आयोग को नष्ट कर दिया है। इससे सरकार के आंकड़ों की जो मामूली विश्वसनीयता बची थी, वह भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जो भी सरकार के आंकड़े प्रकाशित होंगे, वे आयोग के परीक्षण के बिना ही प्रकाशित होंगे। ऐसे में सरकार जो भी आंकड़े देगी, उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के अभिभाषण में रोजगार सृजन के दावे पर चिदंबरम ने कहा कि बेरोजगारी की दर अब तक के शीर्ष स्तर (लगभग 6.1 प्रतिशत) पर है। इसकी वजह साफ है कि बीते सालों में नये रोजगार सृजित ही नहीं किये गये।

कपिल सिब्बल ने भी सरकार पर साधा निशाना

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी सरकार पर आंकड़ों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ राज्यों पर भाजपा सरकारों पर निर्दोष लोगों की मुठभेड़ में हत्या कराने के कथित आरोप लगे हैं। अब इस सरकार ने आंकड़ों की हत्या भी शुरु कर दी है।



सिब्बल ने कहा कि पिछले 45 सालों में देश में बेरोजगारी दर अपने शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार रोजगार एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक नहीं करना चाहती है वहीं राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकार के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन की बात कही है। इसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताते हुये सिब्बल ने कहा लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें भविष्य में रोजगार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed