फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doctors-patients on the streets, silent government

डॉक्टर-मरीज सड़कों पर, खामोश सरकार

Sat, 25 Dec 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Doctors-patients on the streets, silent government
नई दिल्ली। राजधानी में इन दिनों डॉक्टर और मरीज दोनों सड़कों पर हैं। मरीज इलाज न मिलने की वजह से अस्पतालों के बाहर धक्के खा रहे हैं। वहीं डॉक्टर अस्पतालों से बाहर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। इस सबके बीच सरकार खामोश है। पिछले एक सप्ताह से सरकार और डॉक्टरों के बीच कोई भी बातचीत न होने का दावा रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन ने किया है।
विज्ञापन

दरअसल नीट पीजी की काउंसलिंग में देरी की वजह से राजधानी के छह बड़े अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। बीते आठ दिन से डॉक्टर काउंसलिंग की डेट जल्द से जल्द कराने की मांग करते हुए ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाओं तक से हाथ खींच चुके हैं। वहीं मरीजों की हालत नाजुक होते जा रही है। हड़ताल का असर राजधानी अस्पतालों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

एम्स में हड़ताल नहीं है लेकिन यहां इमरजेंसी में कोई बेड खाली भी नहीं है। सफदरजंग अस्पताल में पांच सौ से ज्यादा बेड खाली हैं लेकिन यहां इलाज करने वाले डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अब तक करीब छह हजार से भी ज्यादा ऑपरेशन टाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय के बाहर विरोध जारी
अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन पिछले चार से निर्माण भवन स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को मध्यप्रदेश और राजस्थान से आए डॉक्टरों के संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
यहां सबसे ज्यादा असर
दिल्ली एम्स, हिंदूराव और संजय गांधी जैसे कुछ अस्पतालों में हड़ताल नहीं है लेकिन सफदरजंग अस्पताल, लोकनायक, दंत चिकित्सालय, जीबी पंत, जीटीबी, इहबास के डॉक्टर इन दिनों हड़ताल पर हैं।

निकाला कैंडल मार्च
करीब एक हजार रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को निर्माण भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां कई राज्यों से आए डॉक्टर पहुंचे थे। शाम को डॉक्टर कैंडल मार्च के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एकत्रित हुए और नीट पीजी कॉउंसलिंग जल्द कराने की मांग दोहराई। कैंडल मार्च डॉक्टरों ने कनॉट प्लेस तक निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed