फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doctor warns about dangers of heart attack due to increase in hemoglobin

सेहत का जोखिम: कम ही नहीं...ज्यादा हीमोग्लोबिन भी खतरनाक, बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा; डॉक्टर ने चेताया

Thu, 01 Jan 2026 08:30 AM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 01 Jan 2026 08:30 AM IST
सार

खून में हीमोग्लोबिन का ज्यादा होना भी सेहत के लिए खतरनाक है। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे खून गाढ़ा होता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है। पुरुषों में 16.6 और महिलाओं में 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर से ज्यादा स्तर जानलेवा हो सकता है।

विज्ञापन
Doctor warns about dangers of heart attack due to increase in hemoglobin
हार्ट अटैक (सांकेतिक) - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

जिस तरह खून में कम हीमोग्लोबिन लेवल खतरनाक होता है, ठीक उसी तरह इसका हाई होना भी ठीक नहीं। विशेषज्ञों ने बताया कि ज्यादा हीमोग्लोबिन न केवल खून को गाढ़ा बना देता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, अगर समय रहते इसकी पहचान न हो और कारणों का इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। पुरुषों के लिए 16.6 ग्राम/डेसीलीटर से अधिक और महिलाओं के लिए 15 ग्राम/डेसीलीटर से अधिक हीमोग्लोबिन नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि हाई हीमोग्लोबिन के कुछ सामान्य कारणों में ज्यादा ऊंचाई पर रहना, लंबे समय तक धूम्रपान करना, डिहाइड्रेसन और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जैसी स्थितियां हैं, जो ऑक्सीजन को सीमित करती हैं। ज्यादा गंभीर मामलों में पॉलीसिथेमिया वेरा जैसे बोन मैरो डिसऑर्डर भी हो सकता है, जो ब्लड से जुड़ी एक रेयर बीमारी है, जिसमें शरीर में बहुत अधिक रेड ब्लड सेल्स बनने लगता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा हार्ट डिजीज, कैंसर और ब्लड से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी खून में हीमोग्लोबिन के ज्यादा बनने की आशंका होती है। हीमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है। इसका मुख्य काम फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाना और कार्बन डाइऑक्साइड को वापस फेफड़ों तक लाना होता है। शरीर में ऑक्सीजन की सही सप्लाई के लिए हीमोग्लोबिन का संतुलित स्तर बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed