फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Diversions will continue on these routes today affecting 30 locations police advise avoiding non-essential tra

दिल्ली: आज इन मार्गों पर जारी रहेगा डायवर्जन, 30 जगहों पर असर, पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह

Sun, 11 Oct 2026 05:43 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Oct 2026 05:43 AM IST
सार

राजधानी में रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 11 अक्तूबर को सुबह छह बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है।
 

विज्ञापन
Diversions will continue on these routes today affecting 30 locations police advise avoiding non-essential tra
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी में रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 11 अक्तूबर को सुबह छह बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, गुरु नानक चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर और नीला गुंबद के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


इन रास्तों पर भी ट्रैफिक रहेगा प्रभावित :
इसके अलावा मदरसां टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सेंट मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड, विंडसर पैलेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग और रेल भवन के आसपास भी डायवर्जन लागू किया जा सकता है। कनॉट प्लेस, बाराखंभा रोड, गोल डाकखाना, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल और संसद मार्ग से जुड़े मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यातायात पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और जरूरी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को खास तौर पर समय का ध्यान रखने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीनी स्थिति के अनुसार डायवर्जन और प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है। लाइव अपडेट के लिए यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखते रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed