फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Disclosure of sharp shooter: Ashok Pradhan had to be killed in court like Gogi

शार्प शूटर का खुलासा : गोगी की तरह कोर्ट में ही करना था अशोक प्रधान का कत्ल

Sat, 29 Jan 2022 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 05:14 AM IST
सार

नवीन भांजा ने खुलासा किया है कि जिस तरह मंडोली जेल में टिल्लू ताजपुरिया व नवीन बाली ने रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश रची थी, उसी तरह अशोक प्रधान की कोर्ट में हत्या करने की योजना बना ली गई थी।

विज्ञापन
Disclosure of sharp shooter: Ashok Pradhan had to be killed in court like Gogi
जितेंद्र गोगी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवानिया गिरोह के शार्प शूटर नवीन उर्फ भांजा उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर रोहिणी कोर्ट शूट आउट जैसी वारदात को रोक दिया है। नवीन भांजा टिल्लू ताजपुरिया व नवीन बाली के साथ मिलकर जितेंद्र गोगी के जिगरी दोस्त व गिरोह सरगना अशोक प्रधान की हत्या करना चाहता था। योजना के अनुसार अशोक प्रधान की हत्या कोर्ट में पेशी के दौरान की जानी थी। नवीन बाली जेल में रहते हुए नवीन भांजा को खर्चा दिलवा रहा था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार नवीन भांजा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नवीन भांजा को मुजफ्फरनगर-मेरठ रोड टोल से गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल ने उसे छह दिन के रिमांड पर ले रखा है। पूछताछ के दौरान नवीन भांजा ने खुलासा किया है कि जिस तरह मंडोली जेल में टिल्लू ताजपुरिया व नवीन बाली ने रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश रची थी, उसी तरह अशोक प्रधान की कोर्ट में हत्या करने की योजना बना ली गई थी। 
विज्ञापन


अगले सप्ताह अशोक प्रधान की कोर्ट में हत्या करने की योजना थी। इन दिनों अशोक प्रधान भोंडसी जेल में बंद है। टिल्लू ताजपुरिया ने गिरोह के एक सदस्य को कोर्ट की ऑनलाइन तारीख देखने के लिए लगाया गया था कि अशोक प्रधान की कौन सी कोर्ट में और कब पेशी है। अशोक प्रधान की अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के एक कोर्ट में पेशी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह नवीन  भांजा ने जितेंद्र गोगी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया उसी तरह अशोक प्रधान की हत्या की वारदात को अंजाम नवीन भांजा देता। नवीन भांजा ने पूछताछ में बताया कि रेकी के बाद अशोक प्रधान की कैसे हत्या करनी है यह तय किया जाता। दूसरी तरफ नवीन भांजा ने यह भी बताया है कि उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। उसके लिए जेल में बंद नवीन बाली पैसे का इंतजाम करवाता था। इसी से उसका खर्चा चल रहा था। नवीन बाली उसे जेल से फोन करके बताता था कि उसे कहां और कितने पैसे मिलेंगे।
 

स्पेशल सेल ने गोगी गिरोह के 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र गोगी गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अमित दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों के लिए हथियार सप्लाई करता था। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद किए हैं।  

स्पेशल सेल डीसीपी (नार्दन रेंज व एसटीएफ) राजीव रंजन सिंह के अनुसार एसीपी वेदप्रकाश की टीम दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार, नागेंद्र सिंह और मंदीप सांगवान की टीम गोगी गिरोह की कमान संभाल रहे गैंगस्टर दीपक उर्फ बॉक्सर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। टीम को गिरोह के तीन बदमाशों के बारे में 25 व 26 जनवरी की रात सूचना मिली। सूचना के बाद गौतम नगर, दिल्ली में दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर तीन बदमाश शाहपुर, नरेला निवासी अमित उर्फ कमांडर(32), शाहपुर जाट निवासी सन्नी (30) और तहसील राय, जिला सोनीपत, हरियाणा निवासी अमित(21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही पिस्तौल निकाल ली और कार से पुलिस जिप्सी में टक्कर मारने की भी कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed