{"_id":"61c3bda9d9d7677ac10383ef","slug":"dilli-haat-vp-died-due-to-drug-overdose","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : ड्रग्स के ओवरडोज से हुई थी दिल्ली हाट के वीपी की मौत, अभी अनसुलझी हैं कई गुत्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : ड्रग्स के ओवरडोज से हुई थी दिल्ली हाट के वीपी की मौत, अभी अनसुलझी हैं कई गुत्थियां
Thu, 23 Dec 2021 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:37 AM IST
सार
वीपी घर से ड्रग्स और सेक्स टॉय मिले हैं। मादक पदार्थ फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
ग्रेटर कैलाश-एक में जम्मू-कश्मीर निवासी और दिल्ली हाट के वाइट प्रेसिडेंट (वीपी) राहुल ठाकुर (36) की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। राहुल की मौत ड्रग्स की ओवरडोज से हुई थी। उसके घर से ड्रग्स और सेक्स टॉय मिले हैं। दक्षिण जिला पुलिस को राहुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में मौत का कोई कारण नहीं बताया गया है। उसके विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से बताया है कि राहुल की मौत ड्रग्स लेने से हुई है।
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश इलाके में एस-176, स्थित घर में सोमवार सुबह 9:40 बजे राहुल का शव मिला था। दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने सोमवार शाम को गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई थी। वहीं मंगलवार को डीसीपी ने 70 से 80 फीसदी ब्लॉकेज की वजह से हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही थी।
विज्ञापन
बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन ने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कोई कारण नहीं बताया गया है। विसरा की रिपोर्ट आने के बाद फाइनल ओपिनियन देने की बात कही गई है। परिजनों से पूछताछ में भी ये बात सामने आई है कि राहुल ड्रग्स का सेवन करता था। राहुल के घर से पुलिस को ड्रग्स के अलावा सेक्स टॉय मिले हैं। बताया जा रहा है कि इनको राहुल मालवीय नगर से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि विक्की नामक युवक रात करीब पौने दो बजे राहुल से मिलने आया था। विक्की ने पुलिस को बताया कि राहुल के अचेत होने पर वह घबराकर मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में बताया कि उसने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल की थी, मगर 112 नंबर पर कॉल लगी नहीं थी।
कॉलोनी से बाहर आकर वह सुरक्षा गार्ड के पास आकर बैठा था। उसके बाद वह कैब लेकर चला गया था। कई गुत्थियों को सुलझाने के लिए पुलिस विजय से पूछताछ कर रही है।