फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Diesel will be spend cost Rs 25 crore in tractor parade

ट्रैक्टर परेड में 25 करोड़ रुपये का डीजल होगा खर्च, युवाओं में खासा उत्साह

Tue, 26 Jan 2021 01:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Diesel will be spend cost Rs 25 crore in tractor parade
रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के बॉर्डरों पर पहुंचे ट्रैक्टर - फोटो : amar ujala

ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में युवक शामिल होंगे। सुबह से ही ट्रैक्टरों की सजावट की जा रही थी ताकि परेड में दूर से अलग पहचान हो सके। ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज और यूनियन के झंडों के साथ लाइटें, छतरी और चमकने वाली लड़ियां और गीत संगीत के लिए स्टीरियो भी लगाए गए हैं। ट्रैक्टर परेड में अगर तीनों बॉर्डर पर अगर 50 हजार ट्रैक्टर भी शामिल होते हैं तो इनपर एक दिन में 25 करोड़ से अधिक का डीजल खर्च होगा। 

विज्ञापन


किसानों की मांगों के समर्थन में  नगर अराईयां(जालंधर) से आए किसान हरप्रीत सिंह बताया कि ट्रैक्टरों को न केवल सजाया गया है बल्कि इसके साथ साथ लाइटें, स्टीकर, छतरी के अलावा सजावट के कई सामान लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों की संख्या अधिक होने की वजह से 5-10 घंटे का वक्त लग सकता है। सात लीटर डीजल में एक घंटे तक ट्रैक्टर को चलाया जा सकता है यानि परेड के दौरान एक ट्रैक्टर पर करीब 70 लीटर डीजल खर्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से ट्रैक्टर लेकर आए जसबीर सिंह ने बताया कि पूरे रास्ते में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर होने की वजह से उनहें 5-10 किलोमीटर की रफ्तार से चलना पड़ा। परेड के लिए ट्रैक्टर में डीजल फुल कर लिया है।  


किसानों के हक के लिए पहुंचे परेड में
हरप्रीत सिंह ने बताया कि न केवल ट्रैक्टरों को सजाकर तैयारी की गई, बल्कि किसानों के समर्थन में परेड में शामिल होने के लिए दिल से भी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर में पिछले कई दिनों से युवा किसान, एक्सेसरीज लगवा रहे हैं ताकि उन्हें भी परेड में अलग दिखने का मौका मिल सके। अपने हक के लिए किसानों के समर्थन में उतरने का सभी को हक है, इसलिए परेड के लिए पूरी तैयारी है। 

झलकियां
. टीकरी बॉर्डर पर तैनात किए गए 1500 वॉलेंटियर
. नहीं होंगे वॉकी टॉकी, पूरे दिन रहेंगे मुस्तैद
. मंगलवार को हटाए जाएंगे बैरिकेट्स, संभावना जताई जा रही है कि सुबह 11 बजे के बाद अलग अलग बॉर्डर से बैरिकेट्स हटा दिए जाएं
. सिंघु पर भी पूरे दिन यूनिफॉर्म में स्वयंसेवक मुस्तैद रहे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed